New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

जर्मनी के नागरिकता नियम

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी 

चर्चा में क्यों-

जर्मनी कैबिनेट द्वारा अनुमोदित कानून के तहत अपनी नागरिकता प्राप्त करने के नियमों को आसान बनाने की योजना बना रहा है।

प्रमुख बिंदु-

  • जर्मनी सरकार का मानना है कि यह अप्रवासियों के एकीकरण को बढ़ावा देगी और कुशल श्रमिकों की कमी से जूझ रही अर्थव्यवस्था को मदद करेगी।
  • नागरिकता कानून को लचीला बनाकर जर्मनी सरकार श्रमिकों को आकर्षित करना चाहता है।

 प्रावधान-

  • सरकार की योजना जर्मनी में लोगों को वर्तमान में आठ या छह साल के बजाय पांच साल या "विशेष एकीकरण उपलब्धियों" के मामले में तीन साल के बाद नागरिकता के लिए पात्र बनाने की है।
  • यदि माता-पिता में से कोई एक पिछले आठ साल से कम होकर पांच साल से कानूनी तौर पर निवासी है तो जर्मनी में जन्मे बच्चे स्वतः ही नागरिक बन जाएंगे।
  • दोहरी नागरिकता रखने पर प्रतिबंध भी हटा दिया जाएगा।
  • यूरोपीय संघ के सदस्यों और स्विट्जरलैंड के अलावा अन्य देशों के अधिकांश लोगों को अब जर्मन नागरिकता हासिल करने पर अपनी पिछली राष्ट्रीयता छोड़नी होगी।
  • अधिकांश मामलों में आवेदकों को यह साबित करना होगा कि वे राज्य लाभ प्राप्त किए बिना अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकते हैं।

प्रश्न:- जर्मनी के नागरिकता नियमों में सुधार के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. कानून को लचीला बनाकर जर्मनी सरकार श्रमिकों को आकर्षित करना चाहता है।
  2. दोहरी नागरिकता रखने पर प्रतिबंध भी हटा दिया जाएगा।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2

उत्तर : (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X