New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

गिलर पुरस्कार, 2023

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, गिलर पुरस्कार

संदर्भ- 

लेखिका सारा बर्नस्टीन को  2023 के स्कॉटियाबैंक गिलर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Giller-Prize

प्रमुख बिंदु-

1. लेखिका को यह पुरस्कार उनके उपन्यास 'स्टडी फार ओबिडिएंस ' के लिए मिला है।

2. उनका उपन्यास एक युवा महिला के बारे में है, जिसके जीवन में एक के बाद एक कई घटनाएं होती रहती हैं।

3. पुरस्कार के बारे में-

  • इसे वर्ष 1994 में जैक रैबिनोविच द्वारा स्थापित किया गया था।
  • इस पुरस्कार का नाम जैक राबिनोविच की पत्नी, साहित्यिक पत्रकार ‘डोरिस गिलर’ के सम्मान में रखा गया है।
  • यह पुरस्कार कनाडा के कथा साहित्य का सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक पुरस्कार है। 
  • यह पुरस्कार अंग्रेजी में प्रकाशित सर्वश्रेष्ठ कनाडाई उपन्यास, ग्राफिक उपन्यास या लघु कहानी संग्रह के लेखक को दिया जाता है।
  • स्कॉटियाबैंक 2005 से इसका प्रायोजक (Sponsor) रहा है।
  • इस पुरस्कार के तहत एक लाख कनाडाई डालर (72,000 अमेरिकी डालर) प्रदान किए जाते हैं।
  • वर्ष 2023 में यह पुरस्कार अपनी 30 वीं वर्षगांठ मना रहा है।

sarah-bernsten

4. सारा बर्नस्टीन  मॉन्ट्रियल के बारे में-

  • यह कनाडा की हैं, वर्तमान में स्कॉटलैंड में रहती हैं। 
  • उनका पहला उपन्यास,  द कमिंग बैड डेज़ , 2021 में प्रकाशित हुआ था। 
  • 2023 में, उन्हें  ग्रांटा के सर्वश्रेष्ठ युवा ब्रिटिश उपन्यासकारों में से एक नामित किया गया था।

प्रश्न:-  गिलर पुरस्कार, 2023 के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. लेखिका सारा बर्नस्टीन को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  2.  यह ब्रिटेन के कथा साहित्य का सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक पुरस्कार है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर - (a)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X