New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

लैंगिक समानता और बराबरी के लिए वैश्विक गठबंधन

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी, लैंगिक समानता और बराबरी के लिए वैश्विक गठबंधन, विश्व आर्थिक मंच, इन्वेस्ट इंडिया

संदर्भ:

भारत ने विश्व आर्थिक मंच (WEF) की 54वीं वार्षिक बैठक के अवसर पर लैंगिक समानता, बराबरी और पूरी दुनिया के कल्याण के लिए वैश्विक गठबंधन की घोषणा की।

world-economic-forum

प्रमुख बिंदु:

  • यह बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा समर्थित गठबंधन है।
  • इसका संचालन CII सेंटर फार वुमेन लीडरशिप द्वारा किया जाएगा।
  • विश्व आर्थिक मंच एक नेटवर्क भागीदार के रूप में और इन्वेस्ट इंडिया एक संस्थागत भागीदार के रूप में इस अभियान को समर्थन देंगे।
  • WEF के संस्थापक और अध्यक्ष क्लास श्वाब ने इस पहल को पूर्ण समर्थन के साथ भागीदार बनने पर सहमत हुए।
  • वैश्विक भलाई के लिए बने इस गठबंधन को मास्टरकार्ड, उबर, टाटा, टीवीएस, बायर, गोदरेज, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, नोवार्तिस, आईएमडी लॉसेन और सीआईआई के माध्यम से उद्योग जगत के 10,000 से अधिक भागीदारों से समर्थन मिला है।

इस वैश्विक गठबंधन के उद्देश्य-

  • वैश्विक समुदाय के लाभ के लिए जी20 नेताओं की प्रतिबद्धताओं को आगे बढ़ाना।
  • महिला केंद्रित विकास से महिला नेतृत्व वाले विकास की ओर बढ़ना।
  • सामाजिक क्रांति लाना और महिलाओं को सुशासन के केंद्र में रखना।

davos-2024

विश्व आर्थिक मंच:

  • यह एक गैर-लाभकारी एवं अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1971 में हुई थी। 
  • इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में है।
  • यह वैश्विक, क्षेत्रीय और उद्योग जगत की परियोजनाओं को आकार देने हेतु व्यापार, राजनीतिक, शिक्षा क्षेत्र और समाज के अन्य प्रतिनिधियों को शामिल करके विश्व की स्थिति में सुधार के लिये प्रतिबद्ध है।
  • इसकी वार्षिक बैठक स्विट्ज़रलैंड के दावोस में जनवरी में आयोजित होती है।
  • इसकी 5 दिवसीय 54वीं वार्षिक बैठक 15 जनवरी,2024 को शुरू हुई।   

ivest-india

इन्वेस्ट इंडिया:

  • यह भारत की राष्ट्रीय निवेश संवर्धन और सुविधा एजेंसी है।
  • इसे भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग के तत्वावधान में एक गैर-लाभकारी उद्यम के रूप में स्थापित किया गया है।
  • यह 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत सभी निवेशकों को भारत में अपना व्यवसाय स्थापित, संचालित और विस्तार करने की सुविधा प्रदान करता है।

भारत ने निम्नलिखित में से किस मंच किस कार्यक्रम से ‘लैंगिक समानता और बराबरी के लिए वैश्विक गठबंधन’ की घोषणा की?

(a) G20

(b) WEF 

(c)  BRICS

(d) UNDP

उत्तर - (b)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR