New
Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स, 2024

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स

संदर्भ-

  • हाल ही में जारी ग्लोबल फायरपावर ने ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स, 2024 जारी किया।

Global-Firepower-Index

मुख्य बिंदु-

  • इस रैंकिंग में कुल 145 देशों को उनकी सैन्य ताकत के आधार पर रैंकिंग प्रदान की गई है।
  • इस इंडेक्स के अनुसार, 0.0000 स्कोर को सबसे अच्छा माना जाता है।
  • ग्लोबल फायरपावर यह इंडेक्स वर्ष, 2006 से जारी कर रहा है।
  • निम्नलिखित मानदंडो के आधार पर देशों की सैन्य क्षमता का आकलन किया जाता है-
    1. सैनिकों की संख्या
    2. सैन्य उपकरण
    3. वित्तीय स्थायित्व
    4. सैन्य संसाधन
    5. प्राकृतिक संसाधन
    6. उद्योग 
    7. भौगोलिक परिस्थितियां
  • यह मानदंड छोटे किंतु तकनीकी तौर पर विकसित देशों को बड़े और कम विकसित देशों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देता है। 

रैंकिंग के अनुसार देशों का स्थान -

देश

स्थान

पावर इंडेक्स

संयुक्त राज्य अमेरिका

1

0.0699    

रूस

2

0.0702

चीन

3

0.0706    

भारत

4

0.1023    

पाकिस्तान

9

0.1711    

भूटान

145

6.3704

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स, 2024 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. इस इंडेक्स में कुल 105 देशों को शामिल किया गया है।
  2. यह इंडेक्स वर्ष, 2006 से जारी किया जा रहा है

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों 

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (b)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X