New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

ग्लोबल गेटवे

चर्चा में क्यों?

हाल ही में, यूरोपीय आयोग (The European Commission) ने वैश्विक स्तर पर बुनियादी ढांचे, डिजिटल और जलवायु परियोजनाओं में वर्ष 2027 तक 300 बिलियन यूरो (340 बिलियन डॉलर) निवेश करने की योजना का अनावरण किया है। 

ग्लोबल गेटवे

  • इस योजना को ‘ग्लोबल गेटवे’ नाम दिया गया है। यूरोपीय संघ की योजना डिजिटल, परिवहन एवं ऊर्जा नेटवर्क को मजबूत करने के लिये फाइबर ऑप्टिक केबल, स्वच्छ परिवहन गलियारे और स्वच्छ बिजली पारेषण लाइनों जैसे भौतिक बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित करना है।
  • यूरोपीय संघ यह सुनिश्चित करेगा कि स्थानीय समुदाय ग्लोबल गेटवे के तहत बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से लाभान्वित हों और निवेश कम जोखिम भरा हो।
  • इसको कथित तौर पर चीन के बेल्ट एंड रोड पहल के विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। यूरोपीय आयोग के अनुसार वह देशों को अनुदान देने पर अधिक जोर देगा, जबकि चीन क़र्ज़ देने पर अधिक जोर देता है। 

उद्देश्य 

  • इस योजना का उद्देश्य यूरोप की आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करना, यूरोपीय संघ के व्यापार को बढ़ावा देना और जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद करना है।
  • इसके अतिरिक्त डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य, जलवायु और ऊर्जा व परिवहन क्षेत्रों के साथ-साथ शिक्षा और अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित करना भी इसके उद्देशों में शामिल है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR