New
Solved - UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Solved - UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

ग्लोबल हंगर इंडेक्स-2024

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में जारी किये गए ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI), 2024 में भारत 127 देशों में 105वें स्थान पर है।

प्रमुख बिंदु:

  • वर्ष 2024 के इस इंडेक्स में नेपाल 68, श्रीलंका 56 और बांग्लादेश 84वें नंबर पर है। 
    • पाकिस्तान की रैंकिंग 109 है।
  • चीन, UAE और कुवैत सहित 22 देश इस इंडेक्स में पहले स्थान पर हैं। 
  • वर्ष 2024 के हंगर इंडेक्स में भारत का स्कोर 27.3 है, जो गंभीर बना हुआ है।

वैश्विक भुखमरी सूचकांक (ग्लोबल हंगर इंडेक्स-GHI)

  • यह देशों में भुखमरी की स्थिति की जानकारी देता है। 
  • इसकी सूची प्रत्येक वर्ष कंसर्न वर्ल्डवाइड और वर्ल्ड हंगर हेल्प (जर्मनी में Welthungerhilfe) नामक यूरोपीयन NGO तैयार करते हैं। 
  • यह विश्व भर के अलग-अलग देशों में 4 पैमानों का आंकलन करने के बाद तैयार किया जाता है।
  • इस इंडेक्स में जिन देशों का GHI स्कोर कम होता है, उनकी रैंकिंग भी कम होती है यानी वहां के लोग कम भूखे हैं।

GHI स्कोर की गणना कैसे की जाती है?

  • प्रत्येक देश का GHI स्कोर 3 आयामों के 4 पैमानों निकाला जाता है।
    • अल्पपोषण (1)
    •  शिशु मृत्यु दर (2)
    • चाइल्ड अंडरन्यूट्रिशन
      • चाइल्ड वेस्टिंग (3) 
      • चाइल्ड स्टंटिंग (4)
  • इन तीनों आयामों को 100 पॉइंट का स्टैंडर्ड स्कोर दिया जाता है। 
  • इस स्कोर में अल्पपोषण, शिशु मृत्यु दर और चाइल्ड अंडरन्यूट्रिशन तीनों का एक-एक तिहाई हिस्सा होता है।
  • स्कोर स्केल पर 0 सबसे अच्छा स्कोर होता है, वहीं 100 सबसे खराब।

अल्पपोषण:  

  • एक स्वस्थ व्यक्ति को दिनभर के लिए जरूरी कैलोरी नहीं मिलना।

शिशु मृत्यु दर: 

  • प्रत्येक एक हजार जन्म पर ऐसे बच्चों की संख्या जिनकी मौत जन्म के 5 साल की उम्र के भीतर ही हो गई।

चाइल्ड अंडरन्यूट्रिशन: 

  • इसमें 2 कैटेगरी आती हैं-
  • चाइल्ड वेस्टिंग
    • बच्चे का अपनी उम्र के हिसाब से बहुत दुबला या कमजोर होना। 
    • 5 साल से कम उम्र के ऐसे बच्चे, जिनका वजन उनकी लम्बाई के हिसाब से कम होता है। 
    • ये दर्शाता है कि उन बच्चों को पर्याप्त पोषण नहीं मिला इस वजह से वे कमजोर हो गए।
  • चाइल्ड स्टंटिंग
    • ऐसे बच्चे जिनकी लम्बाई उनकी उम्र के लिहाज से कम हो।
    • लम्बाई का सीधा-सीधा संबंध पोषण से है।  

प्रश्न. हाल ही में जारी ग्लोबल हंगर इंडेक्स- 2024 में भारत किस स्थान पर है?

(a) 105वें

(b) 107वें

(c) 109वें

(d) 111वें

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR