ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स, 2024

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) ने ‘ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स, 2024’ जारी किया।

LIVEABLE

ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स के बारे में 

  • यह सूचकांक प्रत्येक वर्ष जारी किया जाता है। यह सूचकांक पांच श्रेणियों के अंतर्गत 30 संकेतकों का उपयोग करके दुनिया भर के 173 शहरों का मूल्यांकन करता है जिसमें शामिल हैं : 
    • स्थिरता
    • स्वास्थ्य देखभाल
    • संस्कृति एवं पर्यावरण
    • शिक्षा 
    • बुनियादी ढांचा

सूचकांक के महत्वपूर्ण निष्कर्ष 

  • विएना (ऑस्ट्रिया) लगातार तीसरे वर्ष इस सूचकांक में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान का कराची और बांग्लादेश की राजधानी ढाका दुनिया के सबसे कम रहने योग्य शहरों में से हैं क्योंकि वे सूची में निचले 10 शहरों में शामिल हैं।
  • सूचकांक के शीर्ष 5 शहर 
    1. वियना, ऑस्ट्रिया
    2. कोपेनहेगन, डेनमार्क
    3. ज्यूरिख, स्विटजरलैंड
    4. मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया
    5. कैलगरी, कनाडा 

INDEX

  • इस वर्ष के सर्वेक्षण में विकासशील देशों में स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा में लाभ के कारण औसत स्कोर में वृद्धि देखी गई। हालांकि, यह कई शीर्ष-स्तरीय शहरों के स्कोर में गिरावट से काफी हद तक ऑफसेट हो गया है।
  • हमास के साथ इजरायल के संघर्ष के कारण तेल अवीव 20 स्थान नीचे खिसककर 112वें स्थान पर आ गया है। 
    • इस वर्ष के सूचकांक में यह सबसे अधिक गिरावट वाला शहर बन गया है।
  • पश्चिमी यूरोप सबसे अधिक रहने योग्य क्षेत्र बना हुआ है, लेकिन विरोध प्रदर्शनों की बढ़ती घटनाओं के कारण स्थिरता स्कोर में गिरावट देखी गई है।
  • सीरिया का दमिश्क अभी भी इस सूची में सबसे निचले पायदान पर है। इसके बाद त्रिपोली (लीबिया), अल्जीयर्स (अल्जीरिया) और लागोस (नाइजीरिया) का स्थान है।

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) के बारे में

  • यह आर्थिक एवं व्यावसायिक शोध, पूर्वानुमान और विश्लेषण के लिए दुनिया का अग्रणी मंच  है। इसका मुख्यालय लंदन में है।
  • यह दुनिया भर की कंपनियों, सरकारी एजेंसियों, वित्तीय संस्थानों और शैक्षणिक संगठनों के लिए सटीक व निष्पक्ष जानकारी प्रदान करता है। 
  • यह द इकोनॉमिस्ट ग्रुप की बिज़नेस-टू-बिज़नेस शाखा के रूप में स्वतंत्र रूप से काम करता है, जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार और विश्व मामलों पर विश्लेषण का प्रमुख स्रोत है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.