New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

 वैश्विक आबादी 8 अरब के पार: अमेरिकी जनगणना ब्यूरो 

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी, अमेरिकी जनगणना ब्यूरो, भारत की जनगणना
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

संदर्भ: 

28 दिसंबर, 2023 को अमेरिकी जनगणना ब्यूरो द्वारा वैश्विक जनसंख्या पर रिपोर्ट जारी की गई।

Census-Bureau

रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु:

  • 1 जनवरी 2024 के बाद दुनिया की आबादी 8 अरब को पार कर जाएगी।
  • 1 जनवरी 2023 को यह आंकड़ा 7.94 अरब था।
  • वर्ष 2023 में वैश्विक जनसंख्या में लगभग 7.5 करोड़ की वृद्धि हुई है।
  • विश्व में प्रति सेकेंड 4.3 लोगों का जन्म जबकि 2 लोगों की मौत हुई है।
  • जनसंख्या में 1 अरब की बढ़ोतरी में करीब 11 साल का समय लगा।
  • आगे जनसंख्या को 9 अरब पहुंचने में करीब 14 साल का समय लगेगा।
  • अप्रैल 2023 से भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है।
  • सबसे ज्यादा आबादी वाले देश-

country

US-population

अमेरिकी आबादी:

  • 1 जनवरी 2024 को अमेरिका की आबादी करीब 33.59 करोड़ पहुंच जाएगी।
  • वर्ष 2023 में लगभग 17.59 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 
  • वर्ष 2024 में अमेरिका में प्रति 9 सेकेंड में 1 बच्चा जन्म लेगा। 
  • वहां प्रति 9.5 सेकेंड में एक व्यक्ति की मृत्यु होगी।

जन्म दर में कमी के बावजूद आबादी में वृद्धि:

  • 1951 में एक महिला औसतन 5 बच्‍चों को जन्‍म देती थी,  2021 में यह आंकड़ा 2.5 है।
  • पिछले 70 सालों में जन्म दर आधी हो गई है बावजूद इसके विश्व की आबादी बढ़ी; कारण-
  • अब हर साल 1000 लोगों में 7.60 लोगों की मौत होती है।  
  • 1000 लोगों पर हर साल करीब 18 लोगों का जन्‍म होता है
  • जन्म दर का आंकड़ा मृत्यु दर से 2 गुना से ज्यादा है।

un-report

अन्य महत्वपूर्ण बिंदु:

  • UN की रिपोर्ट-2022 के अनुसार, 2050 तक आधी वैश्विक आबादी सिर्फ 8 देशों में होगी। 
  • इनमें भारत, कांगो, मिस्र, इथियोपिया, पाकिस्तान, नाइजीरिया, फिलिपींस और तंजानिया शामिल हैं।  
  • 61 देशों की आबादी 2022 से 2050 के बीच घट जाएगी, जिसमें अधिकांश यूरोपीय देश शामिल होंगे।

population

भारत में जनगणना:

  • भारत में प्रथम जनगणना वर्ष 1872 में लार्ड मेयो के काल में हुई थी।
  • वर्ष 1881 निरंतर जनगणना प्रारंभ हुई, तब जनसंख्या 25.38 करोड़ थी। 
  • देश में 10-10 साल के अंतराल पर जनगणना होती है।
  • यह जनगणना अधिनियम, 1948 के प्रावधानों के तहत की जाती है।
  • 1881 से 1931 तक की जनगणना में जातियों की भी गणना हुई।
  • 1941 में जातिगत जनगणना हुई, लेकिन आंकड़े जारी नहीं हुए।
  • 1951 से सिर्फ SC/ST की जातिगत जनगणना होती है।
  • फरवरी 2011 में 15वीं बार जनगणना हुई थी।  
  • 2011 की जनगणना में जनसंख्या 121 करोड़ से ज्यादा थी, जिसमें 51.54% पुरुष और 48.46% महिलाएं थीं।
  • 2011 की जनगणना 16 भाषाओं में की गई थी। 
  • 2001 से 2011 के बीच भारत की आबादी लगभग 18 फीसदी  बढ़ी थी। 
  • उत्तर प्रदेश भारत में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य है।  
  • देश में अगली जनगणना 2021 में होनी थी जो कोरोना के चलते नहीं हो पाई।
  • संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि 2050 तक भारत की आबादी 166 करोड़ हो जाएगी।

प्रश्न:- निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. 2011 में 15वीं बार भारतीय जनगणना हुई थी।  
  2. 2001 से 2011 के बीच भारत की आबादी लगभग 18 फीसदी बढ़ी थी। 

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न: हालिया आंकड़ों के अनुसार वैश्विक जन्म दर में कमी के बावजूद आबादी में वृद्धि हुई है। इसका कारण स्पष्ट करें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR