ग्लोबल रिवर सिटीज़ एलायंस (Global River Cities Alliance)

प्रारम्भिक परीक्षा – ग्लोबल रिवर सिटीज़ एलायंस
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ:

भारत के रिवर सिटीज़ एलायंस से प्रेरित होकर नौ देशों ने 'ग्लोबल रिवर सिटीज़ एलायंस'(GRCA) को दुबई में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन COP28 के दौरान 10 दिसंबर 2023 लॉन्च किया गया।

GRCA

प्रमुख बिंदु:- 

  • यह शहरी क्षेत्रों में नदी-केंद्रित विकास को बढ़ावा देने के लिए विचार करने, नेटवर्क बनाने और सीखने के लिए वैश्विक नदी शहरों के लिए एक अनूठा मंच है।
  • इस एलायंस में भारत के अतिरिक्त 8 अन्य देश डेनमार्क, कंबोडिया, जापान, भूटान, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, मिस्र और घाना शामिल हैं। 
  • GRCA को विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक और एशियाई बुनियादी ढांचा निवेश बैंक जैसी बहुपक्षीय फंडिंग एजेंसियों ने भी अपना समर्थन देने का वादा किया है।
  • इस एलायंस के तहत 8 दिसंबर 2023 को “राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन” ने “मिसिसिपी नदी शहरों और कस्बों की पहल” (MRCTI) के साथ सामान्य प्रयोजन के एक ज्ञापन (MOCP) पर हस्ताक्षर किया, जो अमेरिका के मिसिसिपी नदी के किनारे पर स्थित 124 शहरों/कस्बों का प्रतिनिधित्व करता है।

रिवर सिटीज़ एलायंस (RCA):-

NMCG      

  • यह भारत में नदियों के किनारे स्थित शहरों के सतत प्रबंधन का एक विचार मंच है।
  • इसे नवंबर 2021 में जल शक्ति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के द्वारा स्थापित किया गया है। 
  • उद्देश्य :- नदी संरक्षण और टिकाऊ जल प्रबंधन की दिशा में वैश्विक प्रयास करना है। 
  • इस योजना के तहत शहरी नियोजन में नदियों को मुख्यधारा में लाने की आवश्यकता पर कार्य किया जा रहा ।
  • रिवर सिटीज एलायंस में भारत के142 नदी शहर शामिल हैं। 
  • यह सदस्यों के लिए उनकी प्रशासनिक सीमाओं के भीतर शहरी नदियों की स्थिति को बढ़ाने से संबंधित पहलुओं पर चर्चा करने के लिए एक समर्पित मंच के रूप में कार्य करता है। 

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG):-

namami-gange

  • इस मिशन को सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के अंतर्गत 12 अगस्त, 2011 को एक सोसाइटी के रूप में पंजीकृत किया गया था। 
  • राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण (एनजीआरबीए) का गठन पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम (EPA), 1986 के उपबंधों के अंतर्गत किया गया है। 

उद्देश्य :- 

  • गंगा में प्रदूषण को कम करना और गंगा नदी का मूल्यांकन करना है।
  • राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक अशोक कुमार हैं। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- 'ग्लोबल रिवर सिटीज़ एलायंस'(GRCA) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. इस एलायंस को दुबई में COP28 में 10 दिसंबर 2023 लॉन्च किया गया।
  2. यह शहरी क्षेत्रों में नदी-केंद्रित विकास को बढ़ावा देने के लिए विचार करने, नेटवर्क बनाने और सीखने के लिए वैश्विक नदी शहरों के लिए एक अनूठा मंच है।
  3. इस एलायंस में भारत, डेनमार्क, कंबोडिया, जापान, भूटान, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, मिस्र और घाना शामिल हैं। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- 'ग्लोबल रिवर सिटीज़ एलायंस'(GRCA) क्या है? व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT