New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 20th Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 20th Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स (GTI) 2025

चर्चा में क्यों?

इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स (GTI) 2025 जारी किया गया है।

प्रमुख बिंदु:

  • बुर्किना फासो आतंकवाद के प्रभाव के आधार पर इंडेक्स में पहले स्थान पर है। 
  • पाकिस्तान इस सूचकांक में दूसरे स्थान पर है। 
    • यह पहली बार है जब पाकिस्तान को एक ही वर्ष में 1,000 आतंकवादी हमलों का सामना करना पड़ा है।
    • पाकिस्तान में आतंकी हमलों में 45 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
    • अफगान सहयोगी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पाकिस्तान में सबसे तेजी से बढ़ता आतंकवादी समूह बन गया है।
  • सीरिया और माली ने क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया है।
  • भारत ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स (GTI) 2025 में 14वें स्थान पर है।
  • इस्लामिक स्टेट (IS) को विश्व का सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन बताया गया है।
  • आतंकवाद प्रभावित देशों की संख्या में वृद्धि हुई है।
  • इस वर्ष के सूचकांक में साहेल क्षेत्र को आतंकवाद का केंद्र बताया गया है।

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स:

  • यह इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा जारी किया जाता है।
  • यह 163 देशों में आतंकवाद के प्रभाव का विश्लेषण करता है।
  • यह आतंकवाद के रुझानों और पैटर्न के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
  • इसमें आतंकवाद के प्रभाव का मूल्यांकन विभिन्न संकेतकों के माध्यम से किया गया है।
  • इसमें हमलों की संख्या, मौतों की संख्या, चोटों की संख्या और देश पर समग्र प्रभाव शामिल हैं।

वैश्विक आतंकवाद सूचकांक (GTI) 2025 - शीर्ष 10 आतंकवाद प्रभावित देश-

क्रमांक

देश का नाम

1

बुर्किना फासो

2

पाकिस्तान

3

सीरिया

4

माली

5

नाइजर

6

नाइजीरिया

7

सोमालिया

8

इजराइल

9

अफगानिस्तान

10

कैमरून

प्रश्न. ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स (GTI) 2025 किस संगठन द्वारा जारी किया गया है?

(a) संयुक्त राष्ट्र (UN)

(b) इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF)

(c) इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP)

(d) वर्ल्ड बैंक

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X