गूगल जेमिनी

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

संदर्भ-

  • Google जेमिनी नया AI मल्टीमॉडल है, जिसे तकनीकी दिग्गज अब तक का सबसे शक्तिशाली मॉडल कह रहे हैं। यह मॉडल अब बार्ड, कुछ डेवलपर प्लेटफ़ॉर्म और नए Google Pixel 8 Pro फोन पर दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है।

gemini

मुख्य बिंदु-

  • स्थिति के अनुसार, यह AI मॉडल तीन आकारों में है - अल्ट्रा (जो अभी लॉन्च नहीं हुआ है), प्रो और नैनो। 
  • इस मॉडल को गूगल द्वारा लॉन्च किया गया है, जिसे चैटजीपीटी के जवाब के रूप में देखा जा रहा है; जो जेनरेटिव आर्टिफिशियल के मामले में अभी  तक आगे रहा है। 

गूगल जेमिनी- 

  • जेमिनी AI की परिकल्पना के नजदीक है और एक स्मार्ट सॉफ्टवेयर के रूप में उपयोगी एक विशेषज्ञ सहायक की तरह का है।
  • यह मल्टीमॉडल भी है, जिसका अर्थ है कि यह टेक्स्ट, कोड, ऑडियो, चित्र और वीडियो पर काम कर सकता है, समझ सकता है तथा संचालित भी कर सकता है। 
  •  ChatGPT अभी वीडियो पर काम नहीं कर रहा है।  
  • जेमिनी मौजूदा मॉडलों से कहीं ज्यादा पावरफुल भी है। 
  • जेमिनी "पायथन, जावा, सी++ और गो जैसी दुनिया की सबसे लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषाओं में उच्च गुणवत्ता वाले कोड को समझ सकता है, उन्हें समझा सकता है और बना भी सकता है"।

google-gemini

जेमिनी तीन आकारों में क्यों-

  • जेमिनी के तीनों आकार विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करेंगे। 

1. जेमिनी अल्ट्रा-

    • यह सबसे बड़ा और सर्वाधिक सक्षम मॉडल है।
    •  जेमिनी अल्ट्रा गूगल का सबसे शक्तिशाली LLM है। 
    • यह अत्यधिक जटिल कार्यों को करने में उत्कृष्ट है और डेटा केंद्रों एवं एंटरप्राइज़ अनुप्रयोगों के लिए सबसे उपयुक्त है।
    • Google जेमिनी अल्ट्रा को "बड़े भाषा मॉडल (LLM) अनुसंधान और विकास में उपयोग किए जाने वाले 32 व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले अकादमिक बेंचमार्क में से 30 पर वर्तमान अत्याधुनिक परिणामों को अधिक सटीकता से बताता है। 
    • जेमिनी अल्ट्रा मैसीव मल्टीटास्क भाषा समझ  (MMLU) पर मानव विशेषज्ञों से बेहतर प्रदर्शन करने वाला पहला मॉडल है, जो विश्व ज्ञान और समस्या-समाधान क्षमताओं दोनों का परीक्षण करने के लिए गणित, भौतिकी, इतिहास, कानून, चिकित्सा और नैतिकता जैसे 57 विषयों के संयोजन का उपयोग करता है। 
    • अधिकांश मानक परीक्षणों में इसका प्रदर्शन अन्य LLM से बेहतर है। 
    • विश्वास और सुरक्षा जांच के कारण यह मॉडल अभी शुरुआती प्रयोग और फीडबैक के लिए केवल चुनिंदा ग्राहकों, डेवलपर्स, भागीदारों और सुरक्षा और जिम्मेदारी विशेषज्ञों के लिए उपलब्ध है। 
    • इसे वर्ष, 2024 की शुरुआत में डेवलपर्स और एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

2. जेमिनी प्रो-

    • जेमिनी प्रो जेमिनी AI का उन्नत संस्करण है, जो बार्ड के लिए मूलभूत रूप में काम करते हुए कई Google AI सेवाओं के लिए प्रेरक शक्ति बनने को तैयार है। 
    • Google के डेटा केंद्रों पर चलने वाले, जेमिनी प्रो को विशेष रूप से AI चैटबॉट, बार्ड के नवीनतम संस्करण को पावर देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
    • यह उन्नत तकनीक तेज़ प्रतिक्रिया समय और जटिल प्रश्नों को समझने की उल्लेखनीय क्षमता प्रदान करता है।
    • जेमिनी प्रो विभिन्न प्रकार के कार्यों को पूरा करने में बेहतर है और वर्तमान में यह दुनिया भर के नियमित उपयोगकर्ताओं के लिए बार्ड में उपलब्ध है। 
    • बार्ड पर उन्नत तर्क, प्लानिंग, समझ आदि के लिए जेमिनी प्रो का विशेष रूप से ट्यून किया गया अंग्रेजी संस्करण उपलब्ध है। 
    • डेवलपर्स और एंटरप्राइज़ ग्राहक Google AI स्टूडियो या Google क्लाउड वर्टेक्स AI में जेमिनी एपीआई के माध्यम से जेमिनी प्रो तक पहुंच सकेंगे।

3. जेमिनी नैनो-

    • Google का जेमिनी नैनो एक हल्का AI मॉडल है, जो विशेष रूप से मोबाइल उपकरणों और Pixel 8 के लिए अनुकूलित है। 
    • यह मॉडल ऑन-डिवाइस कार्यों को ऑफ़लाइन भी निर्बाध रूप से निष्पादित करने में सक्षम बनाता है। चाहे वह चैट ऐप्स में प्रासंगिक उत्तरों का सुझाव देना हो या पाठ सामग्री का सारांश देना हो, जेमिनी नैनो बाहरी सर्वर का उपयोग किए बिना शक्तिशाली AI क्षमताएं प्रदान करता है, जिससे एक सहज और उत्तरदायी उपयोगकर्ता अनुभव सुनिश्चित होता है।

जेमिनी का गूगल सर्च पर प्रभाव-

  • गूगल के अनुसार; जेमिनी को सर्च, विज्ञापन, क्रोम और डुएट एआई जैसे अधिक उत्पादों और सेवाओं के लिए लॉन्च किया जाएगा। 
  • गूगल सर्च में जेमिनी का प्रयोग पहले से ही शुरू हो चुका है, जहां यह उपयोगकर्ताओं के लिए सर्च जेनरेटिव एक्सपीरियंस (एसजीई) को तेज बना रहा है, गुणवत्ता में सुधार भी आया है। 

जेमिनी भ्रम और सुरक्षा को कैसे प्रभावित करता है-

  • जेमिनी में सटीकता में सुधार के लिए बहुत काम किया गया है, किंतु LLM अभी भी भ्रमित कर सकता है।
  • जब इन मॉडलों को बार्ड जैसे उत्पादों के साथ एकीकृत किया जाता है, तो प्रतिक्रियाओं के आधार पर सटीकता में सुधार करने के लिए अतिरिक्त तकनीकें आवश्यक होती हैं।
  • सुरक्षा की स्थिति पर Google ने कहा कि वह जेमिनी की मल्टीमॉडल क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए नई सुरक्षा व्यवस्था जोड़ रहा है।
  • Google संभावित जोखिमों पर विचार करते हुए विकास के प्रत्येक चरण पर उनका परीक्षण करने और उन्हें कम करने के लिए काम कर रहा है। 
  • कंपनी कई मुद्दों पर परीक्षण मॉडल के लिए बाहरी विशेषज्ञों और भागीदारों के एक विविध समूह के साथ भी काम कर रही है।  

क्या जेमिनी ChatGPT 4 से बेहतर है-

  • वर्तमान में यह कहना कठिन है, लेकिन जेमिनी अधिक लचीले प्रतीत हो रहे हैं। 
  • वीडियो और इंटरनेट के बिना उपकरणों पर काम करने की इसकी क्षमता इसे बढ़त देती है। 
  • एक अन्य कारक यह है कि जेमिनी वर्तमान में उपयोग के लिए निःशुल्क है, जबकि ChatGPT4 के लिए भुगतान करना पड़ता है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- गूगल जेमिनी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।     

  1. यह एक मल्टीमॉडल AI मॉडल है।
  2. यह वर्तमान में 5 आकारों में उपस्थित है।
  3. यह अभी वीडियो पर काम नहीं कर रहा है। 

उपर्युक्त में से कितना/ कितने कथन सही है/ हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीनों

(d) कोई नहीं

उत्तर- (a)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न- प्रश्न-  गूगल जेमिनी को स्पष्ट करते हुए इसके तीनों आकारों की विशेषताएं बताएं।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT