New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

गूगल सेफ्टी इंजीनियरिंग सेंटर

प्रारंभिक परीक्षा

(महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम)

संदर्भ 

हाल ही में गूगल ने हैदराबाद में भारत का पहला गूगल सेफ्टी इंजीनियरिंग सेंटर (Google Safety Engineering Centre : GSEC) स्थापित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

विशेषताएँ 

  • GSEC एक विशेष अंतर्राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा केंद्र है जो भारतीय संदर्भ के लिए उन्नत सुरक्षा एवं  ऑनलाइन सुरक्षा उत्पादों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 
  • यह केंद्र अत्याधुनिक अनुसंधान, एआई-संचालित सुरक्षा समाधानों और साइबर सुरक्षा में अग्रणी विशेषज्ञों एवं शोधकर्ताओं के लिए एक सहयोगी मंच बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। 
  • इसका उद्देश्य भारत में कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के साथ ही साइबर सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाना है।
  • यह टोक्यो के बाद एशिया-प्रशांत (APAC) क्षेत्र में अपनी तरह का पहला और दुनिया में डबलिन, म्यूनिख मलागा और टोक्यो के बाद पाँचवाँ ऐसा केंद्र होगा।

लाभ 

  • हैदराबाद में GSEC की स्थापना भारत में साइबर सुरक्षा की अनूठी चुनौतियों का समाधान करने के लिए सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के सुरक्षा इंजीनियरों, स्थानीय नीति विशेषज्ञों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी भागीदारों को एक साथ लाएगी। 
  • GSEC व्यवसायों, सरकारी संस्थानों और नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा को बढ़ाने में योगदान देने के साथ ही हजारों प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित करेगा।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR