New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

ग्रेट बैरिअर रीफ

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में किये गए एक अध्ययन के अनुसार, ग्रेट बैरियर रीफ और उसके आसपास के जल का तापमान पिछले 400 वर्षों के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुँच गया है।

ग्रेट बैरियर रीफ

  • ग्रेट बैरियर रीफ 2,300 किमी. में विस्तृत विश्व का सबसे बड़ा कोरल रीफ तंत्र है जिसमें लगभग 3,000 से अधिक रीफ हैं। 
  • यह प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित है 
  • यह पृथ्वी पर सबसे बड़ी जीवित संरचना है।
  • यूनेस्को ने वर्ष 1981 में ग्रेट बैरियर रीफ को  विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

कोरल रीफ

  • कोरल रीफ का निर्माण सूक्ष्म समुद्री जीवों द्वारा छोड़े गए कैल्शियम कार्बोनेट से होता है
  • कोरल, कठोर संरचना वाले चूना प्रधान जीव (सिलेन्ट्रेटा पोलिप्स) होते हैं।
  • इनकी सतह के अंदर जूजैंथिली शैवाल पाए जाते हैं। 
  • यह लगभग 25% समुद्री प्रजातियों को भोजन और आश्रय प्रदान करते हैं।. 
  • कोरल रीफ को सागरीय जैव विविधता का Hotspot माना जाता है. 
  • इन्हें समुद्रीय वर्षावन भी कहा जाता है. 
  • कोरल समुद्र में कम गहराई पर पाए जाते हैं, क्योंकि अधिक गहराई पर सूर्य के प्रकाश और ऑक्सीजन की कमी होती है। 
  • इनके निर्माण के लिए समुद्री जल का तापमान लगभग 20-30 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए

प्रश्न - ग्रेट बैरियर रीफ कहाँ स्थित है ?

(a) प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी तट पर 

(b) प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पश्चिमी तट पर

(c) प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पश्चिमी तट पर

(d) प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी तट पर

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR