New
Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 4th May 2026, 5:30PM Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 4th May 2026, 5:30PM

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड 

प्रारम्भिक परीक्षा – ग्रेट इंडियन बस्टर्ड
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी )

संदर्भ

सुप्रीम कोर्ट ने उच्च संचरण बिजली लाइनों के साथ टकराव के कारण पक्षियों की प्रजातियों को हो रहे खतरे से बचाने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश दियें हैं।

bird
Great-indian-bustard

याचिकाकर्ता 

इस याचिका को एमके रंजीत सिंह ने दायर किया है। 

तर्क :-

  • गुजरात और राजस्थान राज्यों में पक्षियों के प्रमुख आवासों में लगाए गए बर्ड डायवर्टर या तो घटिया थे या बिजली लाइनों पर टकराव जारी है या डायवर्टर अभी-अभी गिरे हुए हैं।

केंद्र सरकार का तर्क :-

  • यह आदेश तब आया जब मामले में एक पक्ष की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील एएम सिंघवी ने कहा कि जो क्षेत्र पक्षियों के प्राकृतिक आवास हैं, वे भारत के "सबसे प्रचुर सौर ऊर्जा उत्पादक क्षेत्र" भी हैं।
  • यह एकमात्र ऐसा क्षेत्र है, जो हमें अपनी कार्बन-विरोधी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की अनुमति देगा। क्योंकि बिजली लाइनों को भूमिगत करना बेहद खतरनाक है।

सुप्रीम कोर्ट निर्देश :-

  • गुजरात और राजस्थान में स्थित उच्च संचरण बिजली लाइनों के साथ टकराव के कारण पक्षियों की प्रजातियों को हो रहे खतरे से बचने के लिए दायर याचिका में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह गंभीर रूप से लुप्तप्राय ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को बचाने की अपनी योजना को फरवरी तक स्पष्ट करने के लिए कहा कहा है।
  • निर्देश में पक्षियों की प्रजातियों के संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन को कम करने और सौर ऊर्जा जैसे वैकल्पिक ऊर्जा को अपनाने की भारत की वैश्विक प्रतिबद्धताओं के बीच संतुलन बनाने को कहा गया है।

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (GIB):-

  • इस पक्षी का वैज्ञानिक नाम “अर्देओटिस नाइग्रिसेप्स”  है। यह पक्षी राजस्थान का राज्य पक्षी है। 
  • इसे स्थानीय रूप से गोडावन कहा जाता है।
  • इन्हें घास के मैदानों या चरागाह पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य संकेतक के रूप में जाना जाता है।
  • ये भारत में सबसे गंभीर रूप से लुप्तप्राय पक्षी है।

wire

निवास स्थान:-

  • यह पूरे पश्चिमी भारत में, 11 राज्यों के साथ-साथ पाकिस्तान के कुछ क्षेत्रों में पाए जाते हैं। 
  • इनका क्षेत्र विस्तार भारत के उत्तर-पश्चिम में थार रेगिस्तान और प्रायद्वीप का दक्कन के पठार तक है।
  • यह राजस्थान और गुजरात के रेगिस्तानी क्षेत्रों में पाया जाता है, इसके अतिरिक्त यह अल्प मात्रा में महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश आदि राज्यों में भी पाया जाता है।

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड की स्थित:-

  • कुछ दशक पहले बस्टर्ड की संख्या 1000 से अधिक थी। 
  • वर्ष 1978 में इसकी संख्या  घटकर 745, 2001 में 600, 2008 में 300 तथा वर्ष 2013 में 125 हो गई। 

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (GIB) के विलुप्त होने के कारण :-

  • बिजली लाइनों से टकराव 
  • अत्यधिक शिकार 
  • प्राकृतिक आवास का विनाश 
  • शहरीकरण तथा कृषि का विस्तार

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड के संरक्षण की स्थिति:-

अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ(IUCN)की रेड लिस्ट :- ‘गंभीर रूप से संकटग्रस्त’ (Critically Endangered)

वन्यजीवों एवं वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (CITES):-परिशिष्ट-1

प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण पर अभिसमय (CMS): परिशिष्ट-I

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972:- अनुसूची 1 

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड के सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा किये गए उपाय:-

1.प्रजाति पुनर्प्राप्ति कार्यक्रम:-

  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के द्वारा वन्यजीव आवास का एकीकृत विकास (IDWH) के तहत इस कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया है।

2.प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड:

  • इसे राजस्थान सरकार द्वारा 5 जून 2013 को शुरू किया गया है। 

उद्देश्य :- 

  • इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य राजस्थान में इस प्रजाति के प्रजनन बाड़ों का निर्माण और उनके आवासों पर मानव दबाव को कम करना है। 

3.संरक्षण प्रजनन सुविधा कार्यक्रम :-

  • इसके तथात राजस्थान सरकार और भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) द्वारा जून 2019 में जैसलमेर में डेज़र्ट नेशनल पार्क में एक संरक्षण प्रजनन सुविधा स्थापित की गई।

उद्देश्य :- 

  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रेट इंडियन बस्टर्ड्स की जनसंख्या में वृद्धि करना है। 
  • इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जंगल में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड्स के चूजों को छोड़ा जाएगा।

4.रेगिस्तान राष्ट्रीय उद्यान अभयारण्य:-

  • इसकी स्थापना वर्ष 1980 में राजस्थान में की गई। 
  • यह राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में फैले थार रेगिस्तान के 3162 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है। 

उद्देश्य:-

  • थार रेगिस्तान की पारिस्थितिकी तंत्र की अद्वितीय जैविक विविधता का संरक्षण करना है। 
  • यह राष्ट्रीय उद्यान ग्रेट इंडियन बस्टर्ड्स का पारिस्थितिकी क्षेत्र है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से लुप्तप्राय ग्रेट इंडियन बस्टर्ड्स भारत के किस राज्य का राज्य पक्षी है?

(a)  गुजरात 

(b)  राजस्थान

(c)  मध्य प्रदेश  

(d)  महारष्ट्र

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड क्या है? इसके उद्देश्य एवं पारिस्थितिकी महत्व की विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR