New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

चर्चा में क्यों?

  • 16 जून 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी ऐतिहासिक साइप्रस यात्रा के अवसर पर साइप्रस गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान"ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III" — से सम्मानित किया गया।
  • यह सम्मान उन्हें साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस द्वारा राजधानी निकोसिया स्थित राष्ट्रपति भवन में एक औपचारिक समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

सम्मान से जुड़ी पृष्ठभूमि:

  • ऑर्डर ऑफ मकारियोस III साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जिसे देश के पहले राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक आर्चबिशप मकारियोस III के नाम पर स्थापित किया गया था।
  • इस सम्मान के माध्यम से साइप्रस सरकार उन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय नेताओं को सम्मानित करती है, जिन्होंने लोकतंत्र, मानवाधिकार, वैश्विक सहयोग और द्विपक्षीय मित्रता को प्रोत्साहित करने में असाधारण योगदान दिया हो।

मोदी की यात्रा और सम्मान का महत्व:

  • यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी की साइप्रस यात्रा के दूसरे दिन प्रदान किया गया।
  • यह यात्रा खास इसलिए भी रही क्योंकि यह दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली साइप्रस यात्रा थी।
  • यह यात्रा साल 2002 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली साइप्रस यात्रा थी 
  • मोदी साइप्रस जाने वाले तीसरे भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
  • पूर्व में इंदिरा गांधी - 1983, वाजपेयी – 2002
  • प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया, जिसके पश्चात दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

 यात्रा का उद्देश्य

  • भारत-साइप्रस राजनयिक संबंधों को सशक्त करना
  • यूरोपीय संघ में भारत की रणनीतिक पैठ बनाना
  • साइप्रस को यूरोपीय बाजार के द्वार के रूप में स्थापित करना
  • व्यापार, निवेश, डिजिटल तकनीक, और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देना

द्विपक्षीय वार्ता

  • पीएम मोदी और राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के बीच विस्तृत द्विपक्षीय वार्ता हुई।
  • दोनों देशों ने निम्न समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें शामिल हैं:
    • साइबर सुरक्षा सहयोग
    • ग्रीन हाइड्रोजन और स्वच्छ ऊर्जा
    • आयुष एवं योग
    • कौशल विकास
    • आपदा प्रबंधन
    • न्यायिक सहयोग

डिजिटल और वित्तीय सहयोग पर ज़ोर

  • भारत ने UPI (Unified Payments Interface) प्रणाली को साइप्रस में लागू करने का प्रस्ताव दिया।
  • फिनटेक, ब्लॉकचेन और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग की घोषणा हुई।

रणनीतिक समर्थन

  • साइप्रस 2026 में यूरोपीय यूनियन की परिषद की अध्यक्षता करने वाला है।
  • साइप्रस ने भारत की निम्न मांगों को स्पष्ट समर्थन दिया:
    • UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता
    • NSG (Nuclear Suppliers Group) में भारत की सदस्यता
    • कश्मीर मुद्दे पर भारत की स्थिति
    • भारत-यूरोपीय संघ FTA (Free Trade Agreement) को समर्थन

साइप्रस के बारे में:

  • साइप्रस एक प्रमुख भूमध्यसागरीय द्वीप देश है, जो अपनी ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक विविधता और सामरिक महत्त्व के कारण अंतरराष्ट्रीय राजनीति और भू-रणनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

सामान्य जानकारी

तत्व

विवरण

स्थान

पूर्वी भूमध्यसागर में, तुर्की, सीरिया, लेबनान और इज़राइल के निकट

राजधानी

निकोसिया 

सरकारी व्यवस्था

गणराज्य, यूनिटरी प्रेसीडेंशियल रिपब्लिक

राजकीय भाषा

ग्रीक और तुर्की

मुद्रा

यूरो (Euro - €)

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी को मिले प्रमुख नागरिक सम्मान:

  • यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्राप्त हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की श्रृंखला में एक है। 
  • इससे पहले उन्हें निम्नलिखित देशों द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है:

देश

सम्मान का नाम

फ्रांस

ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर

मिस्र

ऑर्डर ऑफ द नाइल

रूस

ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू

सऊदी अरब

किंग अब्दुलअज़ीज़ सैश

संयुक्त अरब अमीरात

ऑर्डर ऑफ ज़ायेद

अमेरिका

लीजन ऑफ मेरिट

भूटान

द ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो

पापुआ न्यू गिनी

ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू (GCL)

प्रश्न.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2025 में साइप्रस का कौन-सा सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया?

(a) ऑर्डर ऑफ द नाइल

(b) ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III

(c) ऑर्डर ऑफ ज़ायेद

(d) लीजन ऑफ मेरिट

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR