New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

शिकायत निवारण मूल्यांकन और सूचकांक-2023

चर्चा में क्यों?

18 नवंबर 2024 को शिकायत निवारण मूल्यांकन और सूचकांक (GRAI) 2023 जारी किया गया।

प्रमुख बिंदु?

  • GRAI की संकल्पना कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति की सिफारिश के आधार पर की गई थी।
  • इसे प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा तैयार किया गया है।
  • इसका उद्देश्य संगठनवार तुलनात्मक तस्वीर पेश करना और शिकायत निवारण तंत्र के संबंध में उसके मजबूत पक्ष तथा सुधार के क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्रदान करना है। 
  • इसमें 89 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों का मूल्यांकन किया गया है।
  • यह सूचकांक चार आयामों पर आधारित है।
    1. दक्षता
    2. फीडबैक
    3. डोमेन
    4. संगठनात्मक प्रतिबद्धता
  • यह जनवरी और दिसंबर 2023 के बीच के आंकड़ों पर आधारित है।
  • GRAI के तहत, मंत्रालयों और विभागों को कैलेंडर वर्ष 2023 में पंजीकृत शिकायतों की संख्या के आधार पर तीन समूहों में वर्गीकृत किया गया है।

समूह

पंजीकृत शिकायत श्रेणी

मंत्रालयों/विभागों की संख्या

ए

पंजीकृत शिकायतें > 10,000

28

बी

पंजीकृत शिकायतें 2,000 से 9,999

33

सी

पंजीकृत शिकायतें < 2,000

28

शीर्ष स्थान प्राप्तकर्ता: 

श्रेणी

रैंक 1

ग्रुप एः शिकायतें > 10,000

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग

ग्रुप बीः शिकायतें 2,000-9999

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का कार्यालय

ग्रुप सीः शिकायतें < 2,000

निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग

नोट: पहला संस्करण 21 जून 2023 को शिकायत निवारण मूल्यांकन और सूचकांक 2022 जारी किया गया था।

प्रश्न. निम्नलिखित में से किसने शिकायत निवारण मूल्यांकन और सूचकांक-2023 के ग्रुप ‘ए’ में शीर्ष स्थान प्राप्त किया?

(a) कृषि एवं किसान कल्याण विभाग

(b) भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का कार्यालय

(c) निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग

(d) भूमि संसाधन विभाग

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR