New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

जाइरोकॉप्टर

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ-

  • जाइरोकॉप्टर के रूप में पहचाने जाने वाले कॉम्पैक्ट, फुर्तीले विमान जाइरोकॉप्टर की पहली सफल उड़ान 16 दिसंबर, 2023 को बैरागी कैंप, हरिद्वार में संपन्न हुई।

Gyrocopter

मुख्य बिंदु-

  • उत्तराखंड सरकार ने भारत की पहली हिमालयन एयरसफ़ारी लॉन्च करने जा रही है।
  • उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड, राजस एयरोस्पोर्ट्स एंड एडवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से नए रूप में जाइरोकॉप्टर पेश कर रहा है।
  • योजना के तहत पर्यटक जाइरोकॉप्टर से हिमालय की चोटियों और नदियों की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान तक उड़ान भरेंगे।
  • जर्मनी से अत्याधुनिक जायरोकॉप्टर खरीदे गए हैं और शुरुआत में संचालन का नेतृत्व विशेष रूप से प्रशिक्षित जर्मन पायलट करेंगे।
  • हिमालयन एयर सफारी योजना राज्य पर्यटन विभाग द्वारा शुरू की गई ब्रेकफास्ट टूरिज्म पहल का हिस्सा है।
  • विभाग जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट से हेलीकॉप्टर सवारी का आयोजन करके ब्रेकफास्ट टूरिज्म पहल को सक्रिय रूप से लागू करने की योजना बना रहा है। 

ब्रेकफास्ट टूरिज्म-

  • इस अवधारणा का उद्देश्य पर्यटकों को प्रकृति से घिरे शांतिपूर्ण ब्रेकफास्ट का आनंद लेते हुए उत्तराखंड में कम-ज्ञात, सुरम्य स्थानों को देखने का अवसर प्रदान करना है। 
  • इसका उद्देश्य यात्रियों को सीमित समय में सेवाएं प्रदान करना है, जिससे उन्हें कम समय में क्षेत्र की सुंदरता का अनुभव करने का मौका मिल सके।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में किस राज्य में जाइरोकॉप्टर का परीक्षण प्रयोग किया गया?

(a) उत्तर प्रदेश

(b) उत्तराखंड

(c) केरल

(d) असोम

उत्तर- (b)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR