हैमरहेड शार्क

(प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नपत्र-1 : पर्यावरणीय पारिस्थितिकी, जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे)

चर्चा में क्यों 

हाल ही में शोधकर्ताओं की एक टीम ने इक्वाडोर के गैलापागोस द्वीपसमूह में स्थित सबसे बड़े द्वीप ‘इसाबेला’ से हैमरहेड शार्क के प्रजनन स्थल की खोज की है। इस जीव के संरक्षण के लिये इन नए प्रजनन क्षेत्रों की खोज बहुत महत्त्वपूर्ण है।

प्रमुख बिंदु

  • शोधकर्ताओं द्वारा युवा शार्क आबादी को ट्रैक करने एवं इनके प्रवासन प्रतिरूप की निगरानी के लिये इनके प्रजनन स्थलों को खोजा जा रहा है।   
  • विदित है कि हैमरहेड शार्क के प्रजनन और प्रारंभिक विकास चरणों के लिये इसाबेला द्वीप एक प्रमुख शरणस्थली है। 

हैमरहेड शार्क

  • हैमरहेड शार्क गैलापागोस की एक प्रमुख प्रजाति है, लेकिन बड़े पैमाने पर व्यावसायिक मत्स्यन पालन और शार्क फिन सूप बनाने के लिये उनके पंखों की मांग के कारण यह गंभीर संकट का सामना कर रही है।
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की लाल सूची में सूचीबद्ध गैलापागोस की शार्क प्रजातियों में स्कैलप्ड हैमरहेड शार्क एवं ग्रेट हैमरहेड शार्क को गंभीर रूप से संकटग्रस्त (critically endangered) श्रेणी में रखा गया है। 
  • गौरतलब है कि भारतीय समुद्र में पाई जाने वाली शार्क प्रजातियों में स्कैलप्ड हैमरहेड शार्क एवं विंगहेड शार्क शामिल है।

गैलापागोस द्वीप

  • गैलापागोस द्वीप समूह प्रशांत महासागर में इक्वाडोर के तट से लगभग 1,000 किमी. पश्चिम में स्थित है। इसका नामकरण यहाँ पाए जाने वाले कछुओं की एक विशालकाय प्रजाति के आधार पर किया गया है। यह द्वीप समूह इक्वाडोर का ही भाग है। 
  • यह द्वीप अपने अनोखे वन्य जीवन के साथ-साथ ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन के विकासवाद के सिद्धांत के लिये भी महत्त्वपूर्ण है। डार्विन ने इस द्वीप को ‘स्वयं में एक दुनिया’ के रूप में वर्णित किया है।
  • यह द्वीप कई स्थानिक प्रजातियों, जैसे- विशाल कछुए, फ्लाइटलेस कॉर्मोरेंट और समुद्री इगुआना का आवास है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.