New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

‘हर घर तिरंगा’ अभियान

चर्चा में क्यों- 

इस वर्ष फिर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से 13 से 15 अगस्त के बीच 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत  harghartiranga.com पर तिरंगे के साथ अपनी फोटो अपलोड करने का आह्वाहन किया है।

tiranga

प्रधानमंत्री का ट्वीट के माध्यम से आह्वाहन-

  • ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने का आग्रह किया है।
  • 13 से 15 अगस्त के बीच देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को  फहराएं।
  • तिरंगे के साथ harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी भी अवश्य अपलोड करें।
  • यह अभियान आजादी के महोत्सव में एक नई ऊर्जा भर रहा है।
  • देशवासियों को इस वर्ष इस अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है।
  • स्वतंत्रता दिवस से पहले आकाश में फहराते करोड़ों तिरंगे भारत को फिर से महान बनाने की देश की संयुक्त इच्छाशक्ति का प्रतीक होंगे।
  • प्रत्येक भारतीय का तिरंगे से भावनात्मक जुड़ाव है और यह हमें राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।

उद्देश्य- 

  • लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और जनभागीदारी की भावना से आजादी का महोत्सव मनाना है। 
  • सेल्फी अपलोड करने के जरिए सामूहिक उत्सव और देशभक्ति की उमंग को बढ़ाने की भी परिकल्पना की जा रही है।
  • तिरंगे के साथ हमारे संबंध को बढ़ाने के साथ राष्ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाना है।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत-

सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के अवसर पर हर घर में तिरंगा लाने और उसे फहराने हेतु लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए "हर घर तिरंगा" अभियान शुरू किया गया था। 

 ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भागीदारी-

  • राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और मंत्रालयों ने पूरे जोश के साथ इस अभियान में बड़े पैमाने पर भाग लिया। 
  • विभिन्न स्थानों के गैर सरकारी संगठनों और स्वयं सहायता समूहों ने भी हर घर तिरंगा को आजादी के अमृत महोत्सव की कामयाबी के रास्ते में एक प्रतिष्ठित बेंचमार्क बनाने में योगदान दिया।
  • पूरे मुल्क की देशभक्ति और एकता को चित्रित करने के लिए स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को शामिल करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
  • हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पूरा देश साथ आया है, विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की तरफ से ऐसा उत्साह देश की एकता और अखंडता की अटूट भावना का प्रतीक बना। 

अभियान के दौरान कई नए कीर्तिमान स्थापित हुए-

  • चंडीगढ़ में 'राष्ट्रीय ध्वज लहराती हुई दुनिया की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला की तस्वीर' का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना।
  • एक और शानदार उपलब्धि ये रही कि हर घर तिरंगा की वेबसाइट पर 6 करोड़ से ज्यादा तिरंगा सेल्फी अपलोड की गई हैं।
  • श्रीनगर जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता के 75वें साल का जश्न मनाने के लिए बख्शी स्टेडियम में 1850 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज को प्रदर्शित करके एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।   

 प्रश्न- ‘हर घर तिरंगा’ अभियान किस प्रकार लोगों में राष्ट्रवाद की भावना को मज़बूत करेगा।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR