New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों बैठक

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल ने  एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की 20वीं बैठक में भाग लिया। 
  • इसका आयोजन दक्षिण कोरिया के शहर इंचियोन में किया गया था 
  • बैठक के दौरान, समुद्री कानून प्रवर्तन, समुद्र में जीवन की सुरक्षा एवं संरक्षा, समुद्री पर्यावरण संरक्षण, मादक पदार्थों, हथियारों की अवैध तस्करी और मानव तस्करी तथा भविष्य के सहयोग जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई 

एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक (HACGAM) 

  • HACGAM, 23 सदस्यीय तट रक्षक एजेंसियों वाला एक स्वतंत्र मंच है 
  • यह मुख्य रूप से क्षेत्र में सुरक्षित, संरक्षित और स्वच्छ समुद्र सुनिश्चित करने और उसे बढ़ावा देने के लिए सदस्य एशियाई राज्यों के तट रक्षकों के बीच सहयोग को प्रोत्साहन देने पर केंद्रित है।
  • जापान ने वर्ष 2004 में एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की पहली बैठक का आयोजन किया था।
  • सदस्य 
    • चीन, भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, बहरीन, ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, जापान, फ्राँस,फिलीपींस, हांगकांग, लाओस, मलेशिया, मालदीव, म्यांमार, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, तुर्की और वियतनाम।

भारतीय तटरक्षक बल 

  • स्थापना - 1 फरवरी 1977 
  • यह केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। 
  • कार्य - 
    • समुद्र में तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों को रोकना 
    • भारत के समुद्री संसाधनों की रक्षा करना 
    • भारत के समुद्री क्षेत्रों में समुद्री पर्यावरण का संरक्षण
    • बाढ़, चक्रवात एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों को सहायता प्रदान करना 
  • आदर्श वाक्य - "वयं रक्षामः"
  • मुख्यालय - नई दिल्ली
  • भारतीय तटरक्षक बल के पांच क्षेत्रीय कमांड सेंटर हैं।

क्षेत्रीय कमांड सेंटर

मुख्यालय

उत्तर-पश्चिम कमांड 

गांधीनगर

पश्चिम कमांड 

मुंबई

पूर्वी कमांड 

चेन्नई

उत्तर- पूर्वी कमांड

कोलकाता

अंडमान और निकोबार कमांड   

पोर्ट ब्लेयर

प्रश्न - भारतीय तटरक्षक बल का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?

(a) चेन्नई 

(b) मुंबई 

(c) दिल्ली 

(d) कोच्चि

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR