New
Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026 Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026

हैलो नारियल (Hello Naariyal)

प्रारंभिक परीक्षा – हैलो नारियल(Hello Naariyal)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

चर्चा में क्यों

नारियल विकास बोर्ड (Coconut Development Board, CDB) ने किसानों को नारियल की कटाई और पौधे प्रबंधन कार्यों में मदद करने के लिए 'हैलो नारियल(Hello Naariyal) फ्रेंड्स ऑफ कोकोनट ट्रीज़ (Friends of Coconut Trees,FoCT) कॉल सेंटर 13 नवंबर 2023 को लॉन्च किया।

Hello-Naariyal

प्रमुख बिंदु 

  • हैलो नारियल' कॉल सेंटर कोच्चि में नारियल विकास बोर्ड के मुख्यालय से कार्य करेगा। 
  • इस पहल से नारियल उत्पादकों को लाभ होगा और नारियल विकास बोर्ड से संबंधित इकाई कार्यालयों के माध्यम से पारंपरिक नारियल उत्पादक राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक तक सेवाओं का विस्तार होगा।
  • कॉल सेंटर के लिए 1,924 पंजीकृत फ्रेंड्स ऑफ कोकोनट ट्रीज़ (FoCT) हैं।
  • हैलो नारियाल कॉल सेंटर से किसानों को  नारियल की खेती, पौधों की सुरक्षा, कटाई, बीज और नर्सरी प्रबंधन सहित नारियल की खेती से संबंधित गतिविधियों को पूरा करने के लिए सेवाएं संबंधित जिलों में ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध होंगी।

नारियल विकास बोर्ड 

  • यह भारत सरकार द्वारा स्थापित एक वैधानिक निकाय है।
  • इसकी स्थापना उत्पादकता वृद्धि और उत्पाद विविधीकरण पर ध्यान देने के साथ देश में नारियल उत्पादन तथा उपयोग के एकीकृत विकास के लिए की गई थी।
  • नारियल विकास बोर्ड 12 जनवरी 1981 को अस्तित्व में आया।
  • यह भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करता है।
  • इसके क्षेत्रीय कार्यालय कर्नाटक में बैंगलोर, तमिलनाडु में चेन्नई, असम में गुवाहाटी और बिहार में पटना में हैं।
  • नारियल विकास बोर्ड का मुख्यालय केरल में कोच्चि में है।

नारियल विकास बोर्ड के कार्य

  • नारियल उद्योग के विकास के लिए उपाय सुझाना।
  • नारियल की खेती और उद्योग में लगे लोगों को तकनीकी सलाह प्रदान करना।
  • नारियल के खेती के विस्तार हेतु वित्तीय एवं अन्य सहायता प्रदान करना।
  • नारियल और उसके उत्पादों के प्रसंस्करण के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकियों को अपनाने को प्रोत्साहित करना।
  • नारियल और उसके उत्पादों के लिए प्रोत्साहन मूल्य प्राप्त करने के उपाय अपनाना।
  • नारियल और उसके उत्पादों के विपणन में सुधार के लिए उपायों की सिफारिश करना।
  • नारियल और उसके उत्पादों के आयात तथा निर्यात को विनियमित करने के उपायों की सिफारिश करना।
  • नारियल और उसके उत्पादों के लिए ग्रेड, विशिष्टताएं एवं मानक तय करना।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. नारियल विकास बोर्ड ने किसानों को नारियल की कटाई और पौधे प्रबंधन कार्यों में मदद करने के लिए 'हैलो नारियल(Hello Naariyal) कॉल सेंटर 13 नवंबर 2023 को लॉन्च किया।
  2. नारियल विकास बोर्ड 12 जनवरी 1980  को अस्तित्व में आया।
  3. हैलो नारियल' कॉल सेंटर कोच्चि में नारियल विकास बोर्ड के मुख्यालय से कार्य करेगा। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल एक    

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों  

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : हैलो नारियल क्या है ? नारियल विकास बोर्ड के  प्रमुख कार्यों  को बताइए।

स्रोत: the hindu 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X