New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

केन्या में पौधारोपण के लिए अवकाश घोषित

प्रारम्भिक परीक्षा – केन्या में पौधारोपण के लिए अवकाश घोषित
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1और 3

संदर्भ

  • केन्या सरकार ने 13 नवंबर 2023 को देशव्यापी पौधारोपण दिवस के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया। 
  • केन्या सरकार का वर्ष 2032 तक 15 अरब पौधे लगाने की योजना है।

tree-planting

प्रमुख बिंदु 

  • केन्या सरकार के द्वारा जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभावों को कम करने के लिए पौधे लगाये जा रहे हैं।
  • केन्या में वर्तमान में केवल 7 प्रतिशत वन क्षेत्र है। सरकार वन क्षेत्र को 10 प्रतिशत से ज्यादा करने में प्रयासरत है। 
  • जलवायु परिवर्तन के कारण केन्या समेत हार्न ऑफ़ अफ्रीका में लगातार पांच वर्ष से सूखे की गंभीर स्थिति बनी हुई है। जिस कारण से पांच वर्ष से यहाँ वर्षा नहीं हो रही है।

वृक्षों का महत्त्व 

  • वृक्ष कार्बन को स्टोर करते हैं तथा ऑक्सीजन को छोड़ते हैं, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहता है।  
  • वृक्षों तथा जंगलों की कटाई से लगातार जलवायु परिवर्तन में तेजी देखी जा रही है। 

सरकार के प्रयास 

  • केन्याई पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन मंत्रालय, अपने देश के लोगों को पौधे उपलब्ध कराएगा। 
  • सितंबर 2022 से ही केन्या सरकार इकोसिस्टम तंत्र बहाली कार्यक्रम को प्राथमिकता दे रही है। 

केन्या के बारे में :

kenya

  • यह पूर्वी अफ्रीका के भ्रंश घाटी में स्थित एक देश है।जिसकी राजधानी नैरोबी है।
  • यह देश भूमध्य रेखा पर स्थित तथा हिन्द महासागर के पश्चिमी तट से सटा हुआ है। 
  • इस देश की सीमा उत्तर में इथियोपिया, उत्तर-पूर्व में सोमालिया, दक्षिण में तंजानिया, पश्चिम में युगांडा और उत्तर पश्चिम में सूडान से मिलती है। 
  • विक्टोरिया झील केन्या,युगांडा एवं तंजानिया देशों के मध्य स्थित है। इसके अतिरिक्त इस देश में तुरकाना झील भी पायी जाती है।  
  • इस देश का नाम माउंट केन्या (5,199 मीटर) पर रखा गया है, यह पर्वत अफ्रीका महाद्वीप की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। 
  • माउंट किलिमंजारो (तंजानिया) अफ़्रीका का सबसे ऊँचा (5,895 मीटर) पर्वत है। 
  • समुद्र तटीय क्षेत्र हिन्द महासागर के किनारे पर स्थित होने के कारण, यह देश जैव विविधता से संपन्न देश है। 
  • इसके तटीय भाग में छोटी-छोटी खाड़ियाँ और मूँगे की चट्टानें तथा प्रवाल भित्ति आदि पायी जाती हैं।  
  • इसके उत्तरी हिस्से में लामू द्वीप चाप (Lamu Archipelago) स्थित है, जिस पर समुद्र जल स्तर में वृद्धि के परिणामस्वरूप समुद्र में डूबेने` का खतरा बना हुआ है।
  • केन्या की प्रमुख नदी ताना नदी है जो केन्या पर्वत से निकलकर ताना मैदान में प्रवाहित होते हुए हिन्द महासागर में विलीन हो जाती है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : हाल ही में किस देश ने 13 नवंबर 2023 को देशव्यापी पौधारोपण दिवस के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है? 

(a) सोमालिया 

(b) तंजानिया  

(c) केन्या 

(d) कांगो

उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- जलवायु परिवर्तन को कम करने में वृक्षारोपण के महत्त्व की व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X