New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

'होली ग्रेल ऑफ शिपव्रेक्स' ('Holy Grail of Shipwrecks')

प्रारम्भिक परीक्षा – 'होली ग्रेल ऑफ शिपव्रेक्स', "सैन जोस"
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

संदर्भ

  • कोलम्बियाई सरकार समुद्र के तल से 300 वर्ष पुराने 'जहाजों के मलबे 'होली ग्रेल ऑफ शिपव्रेक्स' और उसके खजाने को निकालने की योजना बना रही है, जिसकी कीमत लगभग 20 बिलियन डॉलर है।

Holy-grail

प्रमुख बिंदु 

  • वर्ष1708 में ब्रिटिश नौसेना ने कार्टाजेना के बंदरगाह के पास "सैन जोस" नामक खजाने से भरे जहाज को डुबो दिया था और कहा कि खजाने से भरे जहाज के मलबे को जल्द से जल्द बरामद किया जाएगा।
  • इस जहाज में लगभग 200 टन पन्ना (Emeralds), चांदी और 11 मिलियन सोने के सिक्के आदि होने की संभावना है।

colambia-port

  • सैन जोस जहाज की खोज कोलंबियाई नौसेना के गोताखोरों की एक टीम ने नवंबर 2015 में की थी।
  • इस जहाज के मलबे समुद्र की सतह से लगभग 3,100 फीट नीचे पाए गए थे।
  • कोलंबियाई सरकार वर्ष 2026 से पहले जहाज को पुनः प्राप्त करने की योजना बना रहा है।

खजाने पर दावे को लेकर विवाद :

  • ग्लोका मोरा नाम के एक अमेरिकी बचाव संघ द्वारा यह दावा किया गया है कि उन्होंने वर्ष1981 में जहाज के मलबे की खोज की थी लेकिन कोलंबियाई सरकार के अनुसार,उनके गोताखोरों की एक टीम ने वर्ष 2015 में इस जहाज को ढूंढ लिया था। लेकिन कहाँ ढूंढा था  बताने से इनकार कर दिया है।
  • ग्लोका मोरा कंपनी ने कोलंबिया सरकार पर खजाने के आधे हिस्से के लिए मुकदमा दायर किया है, जिसकी कीमत 10 बिलियन डॉलर है। 
  • वर्तमान में, लंदन में मध्यस्थता मामले की सुनवाई चल रही है।
  • जहाज पर स्वामित्व का दावा स्पेन और बोलीविया के स्वदेशी क़हारा राष्ट्र ने भी किया है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित में से कोलम्बियाई गोताखोरों द्वारा समुद्र के तल में खजाने से भरे सैन जोस नामक ब्रिटिश जहाज की खोज किस बंदरगाह के पास की गई है? 

(a) मंजानिलो बंदरगाह 

(b) सेंटोस बंदरगाह 

(c) कार्टाजेना बंदरगाह

(d) कोलोन बंदरगाह

उत्तर : (c) 

स्रोत: WION

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X