New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली

प्रमुख बिंदु

  • हाल ही में, भारतीय रेलवे ने अपने कार्यबल की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए उनकी भलाई के लिये एक और आई.टी. पहल अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (HMIS) की शुरूआत की है।
  • भारतीय रेलवे ने इसे रेलटेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ समन्वय कर विकसित किया है। वर्तमान में यह यह परियोजना दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) में शुरू की गई है।
  • एच.एम.आई.एस. का उद्देश्य अस्पताल प्रशासन सम्बन्धी गतिविधियों जैसे नैदानिक, फार्मेसी, परीक्षण, औद्योगिक स्वास्थ्य आदि को मंजूरी देने के लिये एक सिंगल विंडो प्रदान करना है।
  • इसके प्राथमिक उद्देश्यों में शामिल हैं-
    • सभी स्वास्थ्य सुविधाओं और उसके संसाधनों का प्रभावी रूप से प्रबंधन करना।
    • प्रशासनिक चैनल में अस्पतालों के प्रदर्शन पर नजर रखना।
    • अपने लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना।
    • सभी रोगियों के इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड बनाना और उसका अनुरक्षण करना।
    • अस्पतालों में मरीजों के प्रतीक्षा समय को कम करना।
    • डॉक्टरों की टीम को मेडिकल रिकॉर्ड उपलब्ध कराना।
    • वर्तमान में, एच.एम.आई.एस.के 3 मॉड्यूलों को लागू किया जा रहा है –
    • पंजीकरण मॉड्यूल रोगी को बिना किसी परेशानी के सहज तरीके से स्वयं सत्यापित यू.एम.आई.डी. का एकीकरण करता है।
    • ओ.पी.डी. डेस्‍क मॉड्यूल रोगी के परीक्षण और और रोग के निदान दोनों के विवरण की सभी प्रक्रियाओं को कवर करता है, जो इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड बनाने में मदद करेगा।
    • फार्मेसी मॉड्यूल डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवाओं को आसानी से वितरित करता है और इन्वेंट्री प्रबंधन में सुधार करता है।
  • वर्तमान में ये तीनों मॉड्यूल केंद्रीय अस्पताल लालगुडा (आंध्र प्रदेश) में परीक्षण के आधार पर लागू किये जा रहे हैं। धीरे-धीरे इसे एस.सी.आर. की अन्य सभी स्वास्थ्य इकाइयों में भी लागू किया जाएगा।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR