New
Solved - UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Solved - UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

इसरो द्वारा स्क्रैमजेट इंजन का हॉट टेस्ट

प्रारंभिक परीक्षा के लिए – स्क्रैमजेट, रैमजेट
मुख्य परीक्षा के लिए : सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र 3 – देशज रूप से प्रौद्योगिकी का विकास, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी

संदर्भ 

  • हाल ही में, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा सफलतापूर्वक स्क्रैमजेट इंजन का हॉट टेस्ट (गर्म परीक्षण) किया गया। 
  • यह परीक्षण, तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के महेंद्रगिरि में इसरो के प्रणोदन अनुसंधान परिसर में किया गया।
  • हॉट टेस्ट (गर्म परीक्षण) प्रणाली, एक उत्पादन परीक्षण है, जिसका उपयोग इंजन के सभी ऑपरेटिंग मापदंडों की जांच करने के लिए किया जाता है कि वे वास्तविक समय में सफलतापूर्वक कार्य करेंगे।

स्क्रैमजेट इंजन 

  • स्क्रैमजेट, एयर ब्रीदिंग जेट इंजन का एक प्रकार है। 
  • ‘एयर ब्रीदिंग इंजन’ द्वारा ईंधन के दहन में वायुमंडलीय ऑक्सीजन का उपयोग किया जाता है। 
  • रैमजेट, ‘एयर ब्रीदिंग इंजन’ जेट इंजन का एक रूप है, जो बिना किसी घूर्णन कंप्रेसर (संपीडक) के आने वाली हवा को संपीडित करने के लिये वाहन की फॉरवर्ड मोशन या आगे की गति का उपयोग करता है।
    • रैमजेट इंजन के माध्यम से हवा का प्रवाह सबसोनिक या ध्वनि की गति से कम होता है।
    • रैमजेट-चालित वाहन लगभग 3 मैक से 6 मैक तक की गति से संचालित होते हैं।
  • स्क्रैमजेट इंजन, रैमजेट इंजन का एक विकसित स्वरूप है, क्योंकि यह हाइपरसोनिक गति पर कुशलतापूर्वक संचालित होता है और सुपरसोनिक दहन की अनुमति देता है। 
    • इसलिए, इसे सुपरसोनिक दहन रैमजेट या स्क्रैमजेट के रूप में जाना जाता है।
  • स्क्रैमजेट इंजन, हाइड्रोजन का उपयोग ईंधन के रूप में और वायुमंडलीय हवा से प्राप्त ऑक्सीजन का उपयोग ऑक्सीकारक के रूप में करता है। 
  • यह ऑक्सीजन को पहले से ही वाहन में संग्रहीत हाइड्रोजन के साथ मिलाने की अनुमति देता है, जो दहन को ट्रिगर करता है, और उपग्रह को उसकी निर्दिष्ट कक्षा में उठाने के लिए आवश्यक बल प्रदान करता है।
  • स्क्रैमजेट वाहन, 15 मैक तक की गति प्रदान कर सकते हैं। 

scramjet-engine

स्क्रैमजेट इंजन के लाभ 

  • स्क्रैमजेट इंजन, वायुमंडल से प्राप्त ऑक्सीजन का उपयोग करने के कारण अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि यह प्रणोदक की आवश्यकता को लगभग 70% तक कम कर देता है।
  • स्क्रैमजेट इंजन के प्रयोग से अंतरिक्ष यान छोटा हो सकता है, या अधिक पेलोड ले जा सकता है, जिससे यह व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य विकल्प बन जाता है।
  • स्क्रैमजेट इंजन, ईंधन के जलने की दर को नियंत्रित करके, बेहतर नियंत्रण को सक्षम करके , ऑन-डिमांड त्वरण के एक निश्चित स्तर की अनुमति देता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR