New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

कनाडा में 'ली' तूफान 

प्रारम्भिक परीक्षा – चक्रवात
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1
    

संदर्भ

  • कनाडा के नोवा स्काटिया में 16 सितम्बर 2023 को  'ली' तूफान आने के बाद मैरिटाइम कनाडा और अमेरिका के न्यू इंग्लैंड में तेज हवाएं चली तथा भारी बारिश हुई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई।

atlantic-ocean

प्रमुख बिंदु

'ली' तूफान की गति

  • यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर'  के अनुसार, उत्तर- उष्णकटिबंधीय चक्रवात 'ली' तूफान की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा है।

'ली' तूफान की स्थिति 

  • यह तूफान तेज हवाओं के साथ नोवा स्कोटिया की राजधानी हैलिफैक्स से लगभग 215 किलोमीटर पश्चिम में समुद्री तट पर पहुंचा। 
  • अमेरिका के मौसम अधिकारियों ने बताया कि यह क्षेत्र मेन के ईस्टपोस्ट शहर से लगभग 80 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है।

'ली' तूफान के प्रभाव को कम करने के उपाय  

  • प्राधिकारियों के अनुसार, पर्यावरण संरक्षण एवं तटरक्षक कर्मी 1,800 गैलन डीजल ईंधन को समुद्र में उतारने की दिशा में काम कर रहे हैं, ताकि इसे समुद्र में फैलने से रोका जा सके। 

'ली' तूफान का प्रभाव

  • 'ली' के कारण नोवा स्कोटिया  में तटीय सड़कों और नौकाओं में पानी भर गया है, बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। जिससे इस क्षेत्र में अपार जन-धन की क्षति का सामना करना पड़ रहा है। 
  • ‘ली’ के कारण नोवा स्कॉटिया में तटीय सड़कों और नौकाओं में पानी भर गया है, बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, कई पेड़ टूट गए हैं और नौका सेवाएं बंद कर दी गई हैं। 
  • नोवा स्कोटिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे ‘हैलिफैक्स स्टैनफील्ड इंटरनेशनल’ से 18 सितम्बर 2023 को कई उड़ान स्थगित कर दिया गया। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित में ली तूफान से संबंधित दिये गये कथनों पर विचार कीजिए :

  1. इस तूफान की गति लगभग 110 km/hr है।
  2. यह एक शीतोष्णकटिबंधीय चक्रवात / तूफान है।
  3. इस तूफान की अवस्थिति अटलांटिक महासागर में है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

 (a) केवल एक

 (b) केवल दो

 (c) केवल तीन

(d)कोई भी नहीं

उत्तर:(b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : जलवायु  परिवर्तन के कारण बढ़ते चक्रवात / तूफान जैसे प्राकृतिक आपदाओं को कम करने के उपाय सुझाएँ? 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X