New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

हाइड्रोजन साइनाइड (Hydrogen cyanide)

प्रारंभिक परीक्षा – हाइड्रोजन साइनाइड (Hydrogen cyanide)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

संदर्भ  

नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के कैसिनी अंतरिक्ष यान से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर एक अध्ययन में शनि के चंद्रमा एन्सेलेडस (Enceladus) के महासागर में जीवन के निर्माण में एक महत्वपूर्ण अणु हाइड्रोजन साइनाइड की खोज की।

Hydrogen-cyanide

प्रमुख बिंदु 

  • नेचर एस्ट्रोनॉमी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन से पता चलता है कि एन्सेलेडस की जमी हुई सतह के नीचे के महासागरों में पहले की तुलना में अधिक रासायनिक ऊर्जा हो सकती है, जो जटिल कार्बनिक यौगिकों के निर्माण और अस्तित्व का समर्थन कर सकती है।
  • वर्ष 2004 और वर्ष 2017 के बीच एकत्र किए गए कैसिनी के आंकड़ों के आधार पर शोध ने एन्सेलेडस की सतह से निकलने वाले जल वाष्प के ढेर में मेथनॉल, ईथेन और ऑक्सीजन के साथ हाइड्रोजन साइनाइड की पहचान की गई।
  • इस प्रकार के निष्कर्ष चंद्रमा पर जीवन की संभावना को मजबूत बनाते हैं एवं जीवन के लिए आवश्यक अणु की भी पुष्टि करते हैं और जटिल जैव अणुओं के निर्माण के लिए अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं।
  • एन्सेलाडस के भविष्य के अध्ययनों से चंद्रमा की संरचना और स्थितियों के बारे में अधिक जटिल विवरण मिलने की उम्मीद है।

कैसिनी मिशन

Enceladus

  • कैसिनी मिशन नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और इतालवी अंतरिक्ष एजेंसी के बीच एक संयुक्त परियोजना है। 
  • कैसिनी मिशन  को 15 अक्टूबर 1997 में लॉन्च किया गया था।
  • इस मिशन में शनि के कक्षा (ऑर्बिट) में घूमने वाला एक कृत्रिम उपग्रह और शनि के सबसे बड़े चंद्रमा टाइटन पर उतरने वाला एक लैंडर (lander) शामिल था।
  • टाइटन पर उतरने वाले लैंडर का नाम ह्यूजेन्स था।
  • यह वर्ष 2005 में मुख्य कैसिनी यान से अलग होकर इस उपग्रह पर उतरा था।
  • कैसिनी शनि की यात्रा करने वाला चौथा अंतरिक्ष यान था और इसकी कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान थायह 2004 से 2017 तक रहा।
  • इसका नाम खगोलविदों जियोवानी कैसिनी और क्रिस्टियान ह्यूजेंस के नाम पर रखा गया।
  • कैसिनी लगभग 20 वर्षों तक अंतरिक्ष में सक्रिय रहा एवं 1 जुलाई 2004 को कक्षा में प्रवेश करने के बाद 13 वर्षों तक शनि की परिक्रमा की तथा ग्रह और उसकी प्रणाली का अध्ययन किया।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के कैसिनी अंतरिक्ष यान से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर एक अध्ययन में शनि के चंद्रमा एन्सेलेडस (Enceladus) के महासागर में जीवन के निर्माण में एक महत्वपूर्ण अणु हाइड्रोजन साइनाइड की खोज की।
  2.  कैसिनी मिशन नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और इतालवी अंतरिक्ष एजेंसी के बीच एक संयुक्त परियोजना है। 
  3. कैसिनी मिशन  को 15 अक्टूबर 1997 में लॉन्च किया गया था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: हाइड्रोजन साइनाइड क्या है? हाइड्रोजन साइनाइड  के महत्व पर प्रकाश डालिए।

 स्रोत: द प्रिंट

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR