New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

आई.सी.सी. द्वारा खिलाडियों की न्यूनतम आयु का निर्धारण

चर्चा में क्यों?

हाल ही में, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (ICC) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिये खिलाड़ियों की न्यूनतम आयु से सम्बंधित नीति निर्धारित की है।

मुख्य बिंदु

  • आई.सी.सी. के अनुसार, वैश्विक स्तर पर खेलने के लिये क्रिकेटर की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिये। परिषद् द्वारा न्यूनतम उम्र का निर्धारण खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
  • न्यूनतम आयु सम्बंधी सीमा के नियम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों पर लागू होंगे, जिनमें आई.सी.सी. के टूर्नामेंट, द्विपक्षीय क्रिकेट तथा अंडर-19 क्रिकेट शामिल हैं। ध्यातव्य है कि ये नियम महिला क्रिकेटरों पर भी समान रूप से लागू होंगे।
  • अपवाद की स्थिति में 15 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को खेलने के लिये खिलाड़ी का खेल अनुभव, उसका मानसिक विकास तथा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के दबाव को झेलने में सक्षमता के आधार पर बोर्ड के सदस्य आई.सी.सी. से अनुरोध कर सकते हैं।
  • ध्यातव्य है कि अभी तक किसी भी क्रिकेटर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में खेलने के लिये न्यूनतम आयु से सम्बंधित कोई नियम नहीं था।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद्

  • आई.सी.सी. की स्थापना वर्ष 1909 में इम्पीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस के रूप में हुई थी। इसका मुख्यालय दुबई में स्थित है।
  • आई.सी.सी. क्रिकेट के लिये वैश्विक शासी निकाय है, जो 105 सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व करता है। आई.सी.सी. द्वारा सदस्य देशों की सहायता से क्रिकेट को नियंत्रित तथा प्रशासित किये जाने के साथ ही इसके विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

  • पाकिस्तान के हसन रजा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।
  • सचिन तेंदुलकर देश के लिये टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR