‘Igla-S’ एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2 और पेपर-3

संदर्भ-

रूस ने भारत को ‘Igla-S’ विमान भेदी मिसाइलों की आपूर्ति के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है और लाइसेंस के तहत इसके उत्पादन की अनुमति दी है।

anti-aircraft-missile

प्रमुख बिंदु:

  • रूस, भारत को इग्ला-एस (Igla-S) विमान भेदी मिसाइलों की आपूर्ति करेगा।
  • हस्ताक्षर के बाद रूस के सरकारी हथियार निर्यातक एजेंसी रोसोबोरोनेक्सपोर्ट अब एक भारतीय निजी कंपनी के साथ मिलकर भारत में इस मिसाइल का उत्पादन करेंगी।

Igla-S

‘Igla-S’ की विशेषताएँ:

  • यह एक मानव-पोर्टेबल वायु रक्षा प्रणाली (MANPADS) है।
  • इसे किसी व्यक्ति या चालक दल की तरफ से दुश्मन के विमान को गिराने के लिए काफी आसानी से दागा जा सकता है।
  • कम ऊंचाई पर उड़ रहे विमानों को गिराने की क्षमता रखती है।
  • यह क्रूज़ मिसाइलों और ड्रोन जैसे हवाई टारगेट की भी पहचान कर सकती है और उन्हें टर्मिनेट कर सकती है।
  • इसमें 9M342 मिसाइल, 9P522 लॉन्चिंग मैकेनिज्म, 9V866-2 मोबाइल टेस्ट स्टेशन और 9F719-2 टेस्ट सेट शामिल हैं।
  • इसकी प्रभावी रेंज 6 किमी तक है, जबकि प्रभावी लक्ष्य विनाश की सीमित ऊंचाई 3.5 किमी है।
  • इसे पश्चिम में SA-24 ग्रिंच के नाम से जाना जाता है।
  • इसने 2004 में रूसी सेना के साथ सेवा में प्रवेश किया।

रूस से भारत में हथियारों की आपूर्ति-

  • रोसोबोरोनेक्सपोर्ट ने भारतीय रक्षा मंत्रालय को Su-30MKI लड़ाकू जेट, टैंक, बख्तरबंद वाहन और गोले सप्लाई किए हैं।

Su-30MKI

Su-30MKI की विशेषताएँ:

  • यह एक मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है।
  • यह हवा से जमीन और हवा से हवा में एकसाथ युद्ध लड़ सकता है।
  • हवा में कलाबाजियां दिखाते हुए दुश्मन को धोखा देते हुए उन पर हमला कर सकता है।
  • यह फाइटर जेट अधिकतम 2120 किमी प्रतिघंटा की गति से उड़ता है। रेंज भी  3000 km है।
  • इसमें 30mm की ग्रिजेव-शिपुनोव ऑटोकैनन लगी है. जो एक मिनट में 150 राउंड फायर करती है।
  • यह कुल 8130 KG वजन का हथियार उठा सकता है।
  • इसमें ब्रह्मोस मिसाइलें भी तैनात हो सकती हैं।
  • वर्ष 2023 की शुरुआत में भारत और रूस ने AK-203 कलाश्निकोव असॉल्ट राइफलों का संयुक्त उत्पादन भी शुरू किया है।

assault-rifle

एके-203 असॉल्ट राइफल की विशेषताएँ:

  • यह  एके सीरीज की सबसे घातक और आधुनिक राइफल है।
  • यह हल्की राइफल्स है और हर मौसम में कारगर है।
  • इस हथियार से एक मिनट में 700 राउंड फायरिंग की जा सकती है।
  • इसकी रेंज 500 से 800 मीटर है।
  • एक मैगजीन में 30 राउंड की फायरिंग की क्षमता है।
  • इसका वजन 3.8 किलोग्राम है. जबकि इसकी लंबाई 705 मिलीमीटर है।

भारत का हथियार आयात-

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अनुसार 2018 और 2022 के बीच भारत के हथियारों के आयात में रूस का हिस्सा 45 प्रतिशत, फ्रांस का 29 प्रतिशत, अमेरिका का 11 प्रतिशत है।

प्रश्न:- ‘इग्ला-एस (Igla-S)’ मिसाइल के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. फ़्रांस ने भारत में इसकी आपूर्ति के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
  2. यह एक एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

    उत्तर-   (b)

मुख्य परीक्षा के प्रश्न- रूस भारत का सबसे बड़ा रक्षा भागीदार है। विवेचना कीजिए।

स्त्रोत: THE TIMES OF INDIA

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT