चीन-उरुग्वे संबंधों में सुधार

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, मर्कोसुर
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2

संदर्भ-

  • चीन और उरुग्वे ने 22 नवंबर,2023 को पारस्परिक संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी में उन्नत करते हुए संयुक्त रुप से बेल्ट एंड रोड के निर्माण पर सहयोग करने की सहमति व्यक्त की।

Uruguay-relations

मुख्य बिंदु-

  • उरुग्वे के राष्ट्रपति लुईस लाकाले पोउ 20-24 नवंबर,2023 तक चीन की राजकीय यात्रा पर हैं। 
  • चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी आधिकारिक वार्ता से पहले ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में श्री लाकाले पोउ के लिए एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया।
  • वर्ष,2023 में चीन और उरुग्वे के बीच राजनयिक संबंधों की 35वीं वर्षगांठ और बेल्ट एंड रोड पहल में उरुग्वे की भागीदारी की पांचवीं वर्षगांठ है।
  • उरुग्वे विदेशों में सौदे करने की कोशिश कर रहा है, उसे उम्मीद है कि स्थानीय व्यापार ब्लॉक की तुलना में यह उसके लिए अधिक फायदेमंद होगा, जबकि चीन वर्षों से अनाज और तेल जैसे कच्चे माल तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर दक्षिण अमेरिका के साथ घनिष्ठ संबंध चाहता है।

समझौते-

  • दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने निम्नलिखित समझौतों पर हस्ताक्षर किए-
    • बेल्ट एंड रोड का निर्माण और निरीक्षण 
    • व्यापार और निवेश
    • डिजिटल अर्थव्यवस्था
    • हरित विकास
    • कृषि
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा और संस्कृति
    • विज्ञान और तकनीकी नवाचार 
    • सीमा शुल्क पर 
  • चीन एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी को एक नए शुरुआती बिंदु के रूप में स्थापित करने और सहयोग को समृद्ध करने के लिए उरुग्वे के साथ काम करने के लिए तैयार है।
  • दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन पहले से ही दक्षिण अमेरिका में एक प्रमुख निवेशक है और उसने चार देशों को अपने विशाल उपभोक्ता बाजार में टैरिफ-मुक्त पहुंच की पेशकश की है।
  • उरुग्वे के राष्ट्रपति लैकले पोउ ने सबसे पहले 2021 में चीन के साथ एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का प्रस्ताव रखा, ताकि उसके निर्यातकों के लिए चिली, कोस्टा रिका, इक्वाडोर और पेरू के समान अवसरों को सुरक्षित किया जा सके और कच्चे माल, औद्योगिक वस्तुओं एवं प्रौद्योगिकी के निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके। 
  • उरुग्वे को मर्कोसुर ब्लॉक के अन्य सदस्यों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है, जो चीन के बजाय यूरोप के साथ एक एफटीए तय करना चाहते हैं।
  • उरुग्वे चीन के साथ एकतरफा एफटीए पर हस्ताक्षर नहीं कर सकता, क्योंकि वह मर्कोसुर सदस्यों के साथ 'कॉमन एक्सटर्नल टैरिफ' पर हस्ताक्षर कर चुका है।
  • उरुग्वे 2006 में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक एफटीए पर हस्ताक्षर करने के करीब पहुंच गया था, लेकिन उस समय उसकी सरकार ने ऐसा करने पर मर्कोसुर से निष्कासन की आशंका के कारण अंततः समझौते को अस्वीकार कर दिया।
  • उरुग्वे ने एक प्रमुख ट्रांस-प्रशांत मुक्त व्यापार समझौते में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, जिसमें चीन भी शामिल होना चाहता है। 
  • चीन को समझौते में शामिल होने से पहले प्रमुख राजनीतिक बाधाओं को दूर करना होगा और उरुग्वे को उसी प्रतिबंध का सामना करना पड़ेगा, जो मर्कोसुर सदस्यों पर है। 

मर्कोसुर (MERCOSUR)-

MERCOSUR

  • मर्कोसुर दक्षिण अमेरिकी देशों का एक क्षेत्रीय व्यापार संगठन है, जिसके सदस्य अर्जेंटीना, ब्राजील, उरुग्वे और पराग्वे  हैं। 
  • संगठन की स्थापना वर्ष,1991 में एसन्शियन संधि के द्वारा की गयी थी, जिसे 1994 में संशोधित कर ऑरो प्रेटो संधि का रूप दिया गया। 
  • इस संगठन का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच मुक्त व्यापार के अतिरिक्त लोगों, माल और मुद्रा का मुक्त प्रवाह है।
  • संगठन का मुख्यालय उरुग्वे की राजधानी मोंटेवीडियो में है और इसकी आधिकरिक भाषायें पुर्तगाली, स्पेनी और गुआरानी हैं।
  • वर्तमान में चिली, बोलीविया, कोलम्बिया, ईक्वाडोर और पेरू को सहयोगी सदस्य का दर्जा दिया गया है। 
  • वेनेजुएला ने सदस्यता समझौते पर 17 जून,2006 को हस्ताक्षर किए, पर एक पूर्ण सदस्य बनने से पहले वेनेजुएला को पैराग्वे और ब्राजील की संसदों द्वारा इसका अनुमोदन चाहिए। 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- मर्कोसुर के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. मर्कोसुर अफ़्रीकी देशों का एक क्षेत्रीय व्यापार संगठन है।
  2. इस संगठन का मुख्यालय उरुग्वे की राजधानी प्रिटोरिया में है।
  3. इस संगठन की आधिकरिक भाषायें पुर्तगाली, स्पेनी और गुआरानी हैं।

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीनों 

(d) कोई नहीं

उत्तर-(a)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- चीन एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी को एक नए शुरुआती बिंदु के रूप में स्थापित करने और सहयोग को समृद्ध करने के लिए उरुग्वे के साथ काम करने के लिए तैयार है। समीक्षा कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT