New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

भारतीय तट पर चक्रवात की आवृत्ति में वृद्धि

प्रारम्भिक परीक्षा – चक्रवात , पैसिफिक डेकाडल ऑसिलेशन
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1

संदर्भ

  • नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है कि पैसिफिक डेकाडल ऑसिलेशन (पीडीओ) के द्वारा, आने वाले वर्षों में भूमध्य रेखा के पास उत्पन्न होने वाले चक्रवातों की आवृत्ति और अधिक हो सकती है।

cyclone

प्रमुख बिंदु 

  • भूमध्य रेखा के पास उत्पन्न होने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवात विनाशकारी होते हुए भी हाल के दशकों में असामान्य रूप से कम हो गए हैं। भारतीय पड़ोस में इस तरह का आखिरी बड़ा चक्रवात 2017 का ओक्ची चक्रवात था जिसने केरल, तमिलनाडु और श्रीलंका को तबाह कर दिया था।

प्रशांत दशकीय दोलन क्या है?

pdo

  • पैसिफिक डेकाडल ऑसिलेशन (पीडीओ) एक दीर्घकालिक जलवायु चक्र है जो प्रशांत महासागर के तापमान और उसके आसपास के मौसम के पैटर्न को प्रभावित करता है। पीडीओ एक प्राकृतिक रूप से होने वाली घटना है जो गर्म और ठंडे चरणों के बीच बदलती रहती है, प्रत्येक चरण लगभग 20-30 वर्षों तक चलता है। 
  • "पैसिफ़िक डेकाडल ऑसिलेशन" (पीडीओ) सिद्धांत , मत्स्य वैज्ञानिक स्टीवन हेयर के द्वारा 1996 में दिया गया था।
  • प्रशांत दशकीय दोलन वैश्विक मौसम को दृढ़ता से प्रभावित कर सकता है और लंबी दूरी के मौसम पूर्वानुमान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • यह उत्तर-पूर्वी प्रशांत महासागर पर समुद्र की सतह के तापमान की विसंगतियों का वर्णन करता है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, पीडीओ से जुड़े समुद्री सतह तापमान (एसएसटी) दशकीय परिवर्तनशीलता प्रदर्शित करते हैं।
  • पीडीओ वर्ष के अलग-अलग समय में होने वाले विशिष्ट पैटर्न के साथ उत्तरी अमेरिका और प्रशांत महासागर बेसिन में मौसम की स्थिति को प्रभावित कर सकता है।
  • पीडीओ सकारात्मक(एल नीनो) और नकारात्मक(ला नीनो) चरणों के बीच दोलन करता है। सकारात्मक चरण की विशेषता हवाई के उत्तर में ठंडा एसएसटी (Sea surface temprecher) और उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी तट पर समुद्र की सतह का सामान्य से अधिक गर्म तापमान है। 
  • 1951-1980 की तुलना में 1981-2010 में ऐसे भूमध्यरेखीय चक्रवातों की संख्या 43% कम थी और इसका कारण यह था कि पीडीओ 'गर्म' या सकारात्मक स्थिति में था। 
  • मध्य विषुवतीय प्रशांत क्षेत्र का एल नीनो के कारण गर्म होना अक्सर भारत में कम वर्षा से मेल खाता है, जबकि सामान्य से कम तापमान या ला नीना, अत्यधिक वर्षा से जुड़ा होता है। 
  • इस पैटर्न को सामूहिक रूप से एल नीनो दक्षिणी दोलन (ENSO) घटना कहा जाता है, जो प्रशांत क्षेत्र में 2-7 वर्षों ( कभी कभी 6-18 वर्षों में देखा जाता है) में दोहराया जाता है। 
  • अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात के मौसम विज्ञानी आरएस अजयमोहन के अनुसार ,2019 में, पीडीओ ने ठंडे, नकारात्मक चरण में प्रवेश किया और यदि ऐसा ही रहा, तो इसका मतलब मानसून के बाद के महीनों में अधिक उष्णकटिबंधीय चक्रवात  बन सकते हैं, जो भूमध्य रेखा के पास उत्पन्न होते हैं।
  • डॉ. अजयमोहन  ने कहा, "भूमध्य रेखा के पास चक्रवातों का बनना आमतौर पर दुर्लभ है, लेकिन जब पानी गर्म होता है, तो वे अधिक नमी प्राप्त कर सकते हैं और तीव्रता में वृद्धि कर सकते हैं।"
  • वर्तमान में प्रशांत महासागर में अल नीनो विकसित हो रहा है, जिसका प्रभाव मध्य और दक्षिणी भारत में पहले से ही दिखाई दे रहा है, जिसमें क्रमशः 7% और 17% वर्षा की कमी दर्ज की गई है। 
  • पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव और अध्ययन के सह-लेखक एम. राजीवन के अनुसार, “पीडीओ एक घटना के रूप में कम अध्ययन किया गया है। सकारात्मक पीडीओ वाला ईएनएसओ आम तौर पर अच्छा नहीं होता है, लेकिन जब इसे नकारात्मक पीडीओ के साथ जोड़ा जाता है, तो यह भारत में अधिक बारिश लाता है। ” 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

  1. पैसिफिक डेकाडल ऑसिलेशन एक दीर्घकालिक जलवायु चक्र है। 
  2. पीडीओ सकारात्मक(ला नीनो) और नकारात्मक(एल नीनो) चरणों के बीच दोलन करता है। 

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2

उत्तर - (a)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न - पैसिफिक डेकाडल ऑसिलेशन क्या है? इससे भारत पर पड़ने वाले प्रभावों की व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR