भारत 2047: जलवायु-लचीला भविष्य निर्माण' सम्मेलन

चर्चा में क्यों?

19 से 22 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत 2047: जलवायु-लचीला भविष्य निर्माण' विषय पर एक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन के बारे में:

  • आयोजक: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, हार्वर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका के दो संस्थान- इंस्टीट्यूट फॉर क्लाइमेट एंड सस्टनेबिलिटी और लक्ष्मी मित्तल एंड फैमिली साउथ एशिया इंस्टीट्यूट 
  • यह सम्मेलन सरकार, शिक्षाविदों, नागरिक समाज, निजी क्षेत्र और अन्य प्रासंगिक हितधारकों को एक साथ लाएगा।
  • इससे जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए अंतःविषय संवाद और सहयोग को बढ़ावा दिया जा सकेगा। 
  • चार दिवसीय सम्मेलन में कई तकनीकी सत्रों के साथ कई ब्रेकआउट सत्र होंगे। 
  • सत्र में जलवायु विज्ञान और जल एवं कृषि पर इसके निहितार्थ, स्वास्थ्य, कार्य, और निर्मित पर्यावरण जैसे विषय शामिल होंगे।

प्रश्न: भारत 2047: जलवायु-लचीला भविष्य निर्माण' सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

(a) विज्ञान भवन, नई दिल्ली

(b) इंडिया गेट, नई दिल्ली

(c) भारत मंडपम, नई दिल्ली

(d) राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT