New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारत बना एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाई स्थापित करने वाला 17वां देश

चर्चा में क्यों?

भारत विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) से मान्यता प्राप्त एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाई स्थापित करने वाला दुनिया का 17वाँ देश बन गया है।

प्रमुख बिंदु:

  • भारत अब उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहाँ पहले से यह इकाई मौजूद है,जैसे:
    • जर्मनी, चीन, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका।
  • इस इकाई का उद्घाटन केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा  नई दिल्ली में किया गया।
  • यह इकाई राष्ट्रीय डोपिंग परीक्षण प्रयोगशाला नई दिल्ली में स्थापित की गई है।
  • खेलों में डोपिंग के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करना और निष्पक्ष खेल भावना को बढ़ावा देना।

एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाई क्या है?

  • प्रारंभ:
    • एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट (ABP) के संचालन के लिए WADA दिशानिर्देश 1 दिसंबर, 2009 से प्रभावी हैं।
  • कार्यप्रणाली:
    • यह प्रणाली समय के साथ एथलीट के जैविक मानकों की निगरानी करती है जिससे डोपिंग के प्रभावों की अप्रत्यक्ष पहचान होती है।
  • डेटा संग्रह:
    • एथलीट का मूत्र नमूना - स्टेरॉयड प्रोफाइल की पहचान हेतु।
    • एथलीट का रक्त नमूना - डोपिंग की पहचान हेतु।
  • लाभ:
    • डोपिंग के नए तरीकों की पहचान।
    • लंबी अवधि की निगरानी से प्रदर्शन में कृत्रिम बढ़ोतरी को पकड़ना संभव।
    • पारदर्शिता और विश्वसनीयता में वृद्धि।

प्रश्न: भारत विश्व का कौन-सा देश बना है जिसने वाडा से मान्यता प्राप्त एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाई स्थापित की है?

(a) 10वाँ

(b) 15वाँ

(c) 17वाँ

(d) 20वाँ

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR