इंडिया क्लाइमेट चेंज नॉलेज पोर्टल

मुख्य बिंदु

  • हाल ही में, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने ‘इंडिया क्लाइमेट चेंज नॉलेज पोर्टल’ का शुभारम्भ किया।
  • यह पोर्टल एक प्रकार का ‘एकल बिंदु सूचना संसाधन’ होगा, जो विभिन्न मंत्रालयों द्वारा की गई जलवायु सम्बंधी पहलों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। इससे उपयोगकर्ता इन पहलों की अद्यतन स्थिति का लाभ उठा सकेंगे।
  • यह पोर्टल विभिन्न मंत्रालयों द्वारा किये जा रहे क्षेत्रवार अनुकूलन और शमन कार्रवाईयों के साथ-साथ अद्यतन जानकारी सहित उनके कार्यान्वयन को एक स्थान पर एक साथ लाता है।
  • साथ ही, यह नॉलेज पोर्टल नागरिकों के बीच सरकार द्वारा जलवायु परिवर्तन की समस्याओं को हल करने के लिये राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर उठाए जा रहे सभी प्रमुख कदमों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा।
  • इस नॉलेज पोर्टल में शामिल आठ प्रमुख घटक निम्नलिखित हैं :
    • भारत की जलवायु रूपरेखा और राष्ट्रीय नीति ढाँचा
    • भारत का एन.डी.सी. (NDC) लक्ष्य और द्विपक्षीय व बहुपक्षीय सहयोग
    • अनुकूलन सम्बंधी कार्रवाई तथा शमन सम्बंधी कार्रवाई
    • अंतर्राष्ट्रीय जलवायु वार्ता तथा रिपोर्ट व प्रकाशन
  • एन.डी.सी. का पूरा नाम- Nationally Determined Contributions (NDCs) है, जो पेरिस समझौते के लक्ष्यों की प्राप्ति पर केंद्रित है। एन.डी.सी. राष्ट्रीय स्तर पर उत्सर्जन को कम करने एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिये प्रत्येक देश द्वारा किये जा रहे प्रयासों को शामिल करता हैं।
  • उल्लेखनीय है कि भारत ने 2020- पूर्व जलवायु सम्बंधी कार्रवाई से जुड़े अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.