New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

भारत-इथियोपिया संबंध

(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 2 : अंतर्राष्ट्रीय संबंध)

संदर्भ 

हाल ही में, भारत और इथियोपिया के बीच विदेश कार्यालय परामर्श का चौथा दौर इथियोपिया की राजधानी अदिस अबाबा में आयोजित किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • परामर्श के दौरान दोनों पक्षों ने राजनीतिक जुड़ाव, व्यापार एवं आर्थिक मामले, विकास साझेदारी परियोजनाओं और उच्च शिक्षा में सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी क्षेत्रों की समीक्षा की।
  • दोनों देश रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कृषि तथा संबद्ध क्षेत्रों और नागरिक उड्डयन जैसे क्षेत्रों में जुड़ाव बढ़ाने पर भी सहमत हुए।
  • साथ ही, दोनों देश संबंधों को जीवंत और पारस्परिक रूप से लाभप्रद बनाए रखने के लिये उच्च स्तरीय राजनीतिक आदान-प्रदान और संयुक्त संस्थागत तंत्र की नियमित बैठकों के लिये भी सहमत हुए हैं।
  • ध्यातव्य है कि परामर्श का अगला दौर नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

ऐतिहासिक संबंध

  • भारत तथा इथियोपिया के बीच ऐतिहासिक संबंध 2,000 वर्षों से भी अधिक पुराना है।
  • साक्ष्यों के अनुसार पहली शताब्दी की शुरुआत में भारतीय व्यापारियों के पूर्वी इथियोपिया के साथ व्यापारिक संबंध थे तथा वे सोने व हाथी दांत के बदले रेशम एवं मसालों का कारोबार करते थे।
  • 1930 से 1970 के दशक की अवधि के दौरान इथियोपिया में दस हजार से अधिक भारतीय शिक्षक थे।

इथियोपिया

  • इथियोपिया अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी भाग में ‘हॉर्न ऑफ अफ्रीका’ में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है। वर्ष 1992 में इरीट्रिया इससे स्वतंत्र हुआ।
  • इसकी सीमा जिबूती, इरिट्रिया, केन्या, सोमालिया, दक्षिण सूडान, सूडान और सोमालीलैंड (सोमालिया) से लगती है।
  • नाइजीरिया के बाद इथियोपिया, अफ्रीका का दूसरा सर्वाधिक आबादी वाला देश है। इसकी अर्थव्यवस्था ने 15 वर्षों में दो अंकों की वृद्धि दर दर्ज़ की है। ठोस आर्थिक नीतियों के कारण इथियोपिया में उच्च शिक्षित तथा कुशल आबादी निवास करती है।

इथियोपिया एवं भारत

  • दोनों राष्ट्रों के पारस्परिक हित को ध्यान में रखते हुए भारतीय निवेशकों ने इथियोपिया में दृढ़ता से निवेश किया है। वर्तमान में इथियोपिया में 607 से अधिक भारतीय कंपनियाँ हैं, जिन्होंने 5 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश किया है। 
  • ये कंपनियाँ इथियोपिया में लगभग 75,000 लोगों को रोज़गार प्रदान करती हैं।
  • अदिस अबाबा में एक्जिम बैंक ऑफ इंडिया का क्षेत्रीय कार्यालय है, जो इस क्षेत्र में इथियोपिया की आर्थिक मज़बूती का प्रमाण है। यहाँ सर्वाधिक लगभग 61% भारतीय निवेश विनिर्माण क्षेत्र में है। 
  • इसके बाद कृषि का स्थान है जिसका हिस्सा लगभग 14% है।
  • कैडिला, टाटा, एस.एंडपी., कनोरिया टेक्सटाइल, अनमोल प्रोडक्ट्स, अरविंद मिल्स, एशियन पेंट्स, एथियो सीमेंट, बेस्ट इंटरनेशनल, अलाना ग्रुप, फरीदा टेनरीज, हंसा फ्लावर्स आदि जैसी कुछ जानी-मानी कंपनियाँ इथोपिया में हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR