New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

भारत का पहला प्रकाश स्तंभ महोत्सव

प्रारंभिक परीक्ष-भारत का पहला प्रकाश स्तंभ महोत्सव
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-1  

चर्चा में क्यों

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने 23 सितंबर 2023 को गोवा के पणजी में ऐतिहासिक किले अगौड़ा में भारतीय प्रकाश स्तंभ उत्सव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया।

lighthouse-festival

प्रमुख बिंदु 

  • इस महोत्सव का उद्देश्य भारत के 75 प्रतिष्ठित प्रकाशस्तंभों के समृद्ध समुद्री इतिहास को पुनर्जीवित करना और उनकी शानदार गाथाओं को दुनिया के सामने लाना है। 
  • चेन्नई में मरीना बीच पर 25 सितंबर 2023 को भारतीय प्रकाशस्तंभ की समृद्ध विरासत का उत्सव मनाते हुए इसी प्रकार के एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
  • राष्ट्र निर्माण के इस पवित्र प्रयास में प्रकाश स्तंभों को शैक्षिक, सांस्कृतिक और पर्यटन के प्रमुख केन्द्रों का उत्प्रेरक बनाना है।
  • ये स्तंभ बहुत लंबे समय से अंधेरी रातों में सैकड़ों नाविकों और जहाजों को आशा की रोशनी प्रदान करते हैं साथ ही ये समुद्र तटों के मूक प्रहरी हैं। 
  • इन ऐतिहासिक प्रकाशस्तंभों को देश के इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उसके बारे में  सभी को सूचित करना, उनसे लोगों को जोड़ना और शिक्षित करना है।
  • प्रकाश स्तंभ महोत्सव एक शानदार उत्सव है जो समय और सुंदरता के माध्यम से एक मनोरम यात्रा होने का वादा करता है।
  • यह एक ऐसी यात्रा है जो समुद्री इतिहास के छिपे हुए रत्नों को उजागर करेगी और हमारे ऐतिहासिक प्रकाश स्तंभों की अनकही गाथाओं को उजागर करेगी।
  • केंद्र सरकार ने परिवर्तन के लिए सुधार की पहल के एक हिस्से के रूप में भारत में पोत परिवहन क्षेत्र में सहायता के विकास, रखरखाव और प्रबंधन के लिए एक रूपरेखा प्रदान करने के लिए लाइटहाउस अधिनियम, 1927 को निरस्त करके समुद्री परिवहन के लिए समुद्री सहायता अधिनियम, 2021 लागू किया। 
  • इसके अंतर्गत केंद्र सरकार अपने नियंत्रण में समुद्री परिवहन के लिए किसी भी सहायता को विरासत प्रकाश स्तंभ के रूप में नामांकित कर सकती है।
  • समुद्री परिवहन में सहायता के रूप में उनके कार्य के अलावा, ऐसे प्रकाशस्तंभों को शैक्षिक, सांस्कृतिक और पर्यटक उद्देश्यों के लिए विकसित किया जाएगा।
  • महोत्सव के अलावा प्रकाशस्तंभों को पर्यटन स्थलों के रूप में बढ़ावा देना, इन ऐतिहासिक संरचनाओं पुनर्जीवन प्रदान करना एवं स्थानीय समुदायों और व्यवसायों के लिए अवसर पैदा करना है।

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग  ने 23 सितंबर 2023 को गोवा के पणजी में भारतीय प्रकाश स्तंभ उत्सव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया।
  2. भारतीय प्रकाश स्तंभ महोत्सव का उद्देश्य भारत के 100 प्रतिष्ठित प्रकाशस्तंभों के समृद्ध समुद्री इतिहास को पुनर्जीवित करना है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1  

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (a)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR