New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी

संदर्भ:

42वां अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 27 नवम्बर को नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ, जिसमें राज्यों और केंद्र शासित वर्ग में ओडिशा को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।

Trade-Fair

प्रमुख बिंदु:

  • इस व्यापार मेले में ₹1500 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। (वर्ष 2022 में ₹950 करोड़ का)
  • इस साल 13 देशों और भारत के सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के 3500 से अधिक वितरकों ने अपने उत्पादों के साथ हिस्सा लिया।

इस वर्ष मेले की थीम वसुधैव कुटुम्बकम पर आधारित थी।

  • 14 दिवसीय इस मेले में 10 लाख देशी और विदेशी दर्शकों तथा कारोबारी लोगों ने भागीदारी की। 
  • मेले में-
  • सहयोगी राज्य: बिहार और केरल   
  • फोकस राज्य: दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश

 International-trade-fair

पुरस्कार:

  • राज्यों और केंद्र शासित वर्ग में:

ओडिशा को स्वर्ण पदक, असम को रजत पदक और राजस्थान को कांस्य पदक प्रदान किया गया। 

  • विषयगत प्रस्तुति में: 

मध्य प्रदेश ने स्वर्ण पदक जीता, त्रिपुरा ने रजत पदक और आन्ध्र प्रदेश ने कांस्य पदक जीता।

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला:

iitf

  • इसकी शुरुआत 1980 में हुई थी।
  • यह भारत व्यापार संवर्धन संगठन द्वारा आयोजित एक प्रमुख कार्यक्रम है।
  • इसका आयोजन हर साल 14 से 27 नवंबर के बीच प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जाता है।

प्रश्न:- भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला,2023 के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. राज्यों और केंद्र शासित वर्ग में मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक मिला।
  2. विषयगत प्रस्तुति में ओडिशा ने स्वर्ण पदक जीता।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर - (d)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR