भारत-इटली रक्षा समझौता

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2

संदर्भ-

  • भारत और इटली ने 10 अक्टूबर,2023 को रक्षा नीति, अनुसंधान एवं विकास, सैन्य क्षेत्र में शिक्षा, समुद्री डोमेन जागरूकता, रक्षा जानकारी साझा करने और सह-विकास सहित औद्योगिक उत्पादन तथा संयुक्त उद्यमों की स्थापना जैसे विभिन्न रक्षा क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए। 

मुख्य बिंदु-

  • रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 9 से 12 अक्टूबर,2023 तक इटली और फ्रांस की यात्रा पर हैं।
  • श्री सिंह ने यात्रा के पहले चरण में 09 अक्टूबर, 2023 को रोम में इटली के रक्षा मंत्री श्री गुइडो क्रोसेटो के साथ बातचीत की। 
  • बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने प्रशिक्षण, सूचना साझा करने, समुद्री अभ्यास और समुद्री सुरक्षा सहित रक्षा सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा की तथा रक्षा औद्योगिक सहयोग में अवसरों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
  • बैठक के बाद रक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर हुए समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। 
  • यह समझौता विभिन्न रक्षा क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देगा, जैसे- सुरक्षा और रक्षा नीति, अनुसंधान एवं विकास, सैन्य क्षेत्र में शिक्षा, समुद्री डोमेन जागरूकता, रक्षा जानकारी साझा करना और औद्योगिक सहयोग, जिसमें सह-विकास, सह-उत्पादन और संयुक्त उद्यम की स्थापना शामिल है। 
  • दोनों मंत्रियों ने रक्षा में भारत और इटली की पूरक क्षमताओं और संयुक्त विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। 
  • रक्षा मंत्री ने इतालवी रक्षा कंपनियों के साथ भारतीय स्टार्ट-अप की बातचीत को बढ़ावा देने का सुझाव दिया।
  • इससे पहले, श्री राजनाथ सिंह को विला मदामा में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 
  • मार्च,2023 में इटली के प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी की भारत यात्रा के दौरान भारत और इटली के बीच संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया था।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में भारत ने किस देश के साथ रक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर हुए समझौते किये?

(a) रूस

(b) दक्षिण कोरिया

(c) इटली

(d) पुर्तगाल

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

 प्रश्न- हाल ही में भारत और इटली के मध्य हुए रक्षा समझौते दोनों देशों के संबंधो को मजबूत करेंगे। टिप्पणी करें।   

             



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT