भारत के विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक(PMI) में स्थिर गति से वृद्धि

प्रारंभिक परीक्षा : परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स, मैन्युफैक्चरिंग PMI, सेवा PMI
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र 3 - भारतीय अर्थव्यवस्था, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय 

संदर्भ 

  • हाल ही में स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (एसएंडपी) ग्लोबल, द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में विनिर्माण क्षेत्र का परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स(PMI) फरवरी में 55.3 हो गया है। 
  • यह आंकड़ा जनवरी के स्तर से थोड़ा सा कम है, जनवरी में यह 55.4 के स्तर पर था। 
  • PMI का 50 से ऊपर का स्कोर अर्थव्यवस्था में विस्तार को दर्शाता है। 
  • अर्थव्यवस्था में यह विस्तार मुख्य रूप से घरेलू बाजार द्वारा संचालित है, क्योंकि निर्यात ऑर्डर में वृद्धि 11 महीने के निचले स्तर पर दर्ज की गई है।

परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (pmi)

  • यह विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में आर्थिक प्रवृत्तियों की प्रचलित दिशा का सूचकांक है।
  • यह एक आर्थिक संकेतक है, जो विभिन्न कंपनियों के मासिक सर्वेक्षणों के बाद जारी किया जाता है।
  • यह कंपनी के निर्णयकर्ताओं, विश्लेषकों और निवेशकों को वर्तमान और भविष्य की व्यावसायिक स्थितियों के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
  • PMI दो तरह के होते हैं- विनिर्माण PMI और सेवा PMI।
  • विनिर्माण PMI और सेवा PMI दोनों का उपयोग करके एक संयुक्त सूचकांक भी बनाया जाता है।

PMI की गणना

  • इसे 0 से 100 तक की संख्या द्वारा दर्शाया जाता है।
  • PMI स्कोर का 50 होना पिछले महीने की तुलना में आर्थिक गतिविधियों में कोई बदलाव नहीं होने का संकेत देता है।
  • 50 से ऊपर का स्कोर अर्थव्यवस्था में विस्तार को जबकि 50 से नीचे का स्कोर संकुचन को दर्शाता है।
  • यदि वर्तमान माह का PMI पिछले माह के PMI से कम है, तो यह दर्शाता है कि अर्थव्यवस्था सिकुड़ रही है।

महत्त्व 

  • यह एक विश्वसनीय आंकड़ा प्रदान करता है कि एक अर्थव्यवस्था समग्र रूप से कैसा प्रदर्शन कर रही है।
  • केंद्रीय बैंक, ब्याज दरों पर निर्णय लेने के लिए PMI का भी उपयोग करती है। 
  • इक्विटी बाजार के उतार-चढ़ाव को प्रभावित करने के अलावा, PMI रिलीज बांड और मुद्रा बाजार को भी प्रभावित करता है। 
  • आपूर्तिकर्ता PMI उतार-चढ़ाव के आधार पर कीमतों पर निर्णय ले सकते है।
  • PMI, अर्थव्यवस्था की दिशा के बारे में एक विचार देता है और अर्थशास्त्रियों को देश में विनिर्माण गतिविधि की भविष्यवाणी करने में मदद करता है। 
  • निर्माता और आपूर्तिकर्ता आने वाले महीनों में नए ऑर्डर के आधार पर अपनी उत्पादन जरूरतों को तय करने के लिए सूचकांक का उपयोग करते है। 
  • यह सूचकांक उन निवेशकों की भी मदद करता है जो शेयर बाजारों में निवेश करना चाहते हैं, क्योंकि यह देश के आर्थिक स्वास्थ्य का आकलन करने में मदद करता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.