New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

इंडियाज़ मोमेंट: चेंजिंग पावर इक्वेशन अराउंड द वर्ल्ड

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ-

  • 18 दिसंबर, 2023 विदेश मंत्री जयशंकर ने दिल्ली में पूर्व भारतीय राजनयिक प्रोफेसर मोहन कुमार की पुस्तक "इंडियाज़ मोमेंट: चेंजिंग पावर इक्वेशन अराउंड द वर्ल्ड" को लॉन्च किया।

India-Moment

मुख्य बिंदु-

  • इस पुस्तक का हिंदी अनुवाद है- 'भारत का क्षण: दुनिया भर में बदलते सत्ता समीकरण'
  • यह पुस्तक हाल के रूस-यूक्रेन संघर्ष, व्यापार से लेकर जलवायु और युद्ध और शांति की जटिलताओं सहित कई विषयों को कवर करती है।
  • पुस्तक को हार्पर कॉलिन्स द्वारा प्रकाशित किया गया है।
  • मोहन कुमार पालग्रेव मैकमिलन (2018) द्वारा प्रकाशित "नेगोशिएशन डायनेमिक्स ऑफ द डब्ल्यूटीओ: एन इनसाइडर्स अकाउंट" नामक पुस्तक के भी लेखक हैं। 

डॉ. मोहन कुमार –

dr-mohan-kumar

  • वह 36 वर्षों तक भारतीय विदेश सेवा के सदस्य रहे। 
  • वह पहले GATT (टैरिफ और व्यापार पर सामान्य समझौता) और फिर WTO (विश्व व्यापार संगठन) में बौद्धिक संपदा अधिकार, सेवाएँ, विवाद निपटान और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत के प्रमुख वार्ताकार थे। 
  • उन्होंने विवाद निपटान से संबंधित GATT/WTO के कई पैनल में काम किया है। 
  • "अरब स्प्रिंग" की घटना के समय वह  बहरीन में भारत के राजदूत थे।
  • मोहन कुमार ने वर्ष, 2015 के पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते में सक्रिय भूमिका निभायी। 
  • वह अगस्त, 2017 से जिंदल स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स, सोनीपत में डिप्लोमैटिक प्रैक्टिस के प्रोफेसर हैं। 
  • इस स्कूल में वह वैश्विक पहल और संस्थान-निर्माण के प्रभारी वाइस डीन भी हैं। 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- डॉ. मोहन कुमार के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. हाल ही में उनकी पुस्तक "इंडियाज़ मोमेंट: चेंजिंग पावर इक्वेशन अराउंड द वर्ल्ड" लॉन्च की गयी।
  2. मोहन कुमार ने विवाद निपटान से संबंधित GATT/WTO के कई पैनल में काम किया है। 
  3. "अरब स्प्रिंग" की घटना के समय वह  सऊदी अरब में भारत के राजदूत थे।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3

उत्तर- (a)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X