New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारत-नेपाल जल और स्वच्छता सहयोग समझौता

चर्चा में क्यों?

हाल ही में नई दिल्ली में भारत और नेपाल ने जल, स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रमुख बिंदु:

  • दोनों देशों के बीच निम्नलिखित प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी होगी:
  • अपशिष्ट और जल संसाधन प्रबंधन:
    • अपशिष्ट प्रबंधन, जल संसाधन प्रबंधन और क्षमता निर्माण में सहयोग।
    • जल गुणवत्ता सुधार, कृत्रिम पुनर्भरण और वर्षा जल संचयन पर संयुक्त कार्य।
  • क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण:
    • नेपाली कर्मियों को जल संसाधन प्रबंधन में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
    • भारत और नेपाल के विशेषज्ञ सर्वोत्तम प्रथाओं और तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान करेंगे।
  • भूजल संसाधन निगरानी:
    • दोनों देश भूजल संसाधनों की निगरानी, आकलन और प्रभावी प्रबंधन में सहयोग करेंगे।
    • जल संरक्षण और सतत विकास के लिए संयुक्त प्रयास किए जाएंगे।

नेपाल के बारे में:

  • स्थिति : दक्षिण एशिया में स्थित एक लैंडलॉक देश (हिमालयी क्षेत्र)
  • सीमा : उत्तर: चीन (तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र),दक्षिण,पूर्व और पश्चिम: भारत
  • सबसे ऊँची चोटी : माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर)  
  • राजधानी और सांस्कृतिक केंद्र : काठमांडू
  • मुद्रा - नेपाली रुपया

प्रश्न: हाल ही में भारत और नेपाल के बीच जल, स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता कहां हुआ?

(a) काठमांडू

(b) नई दिल्ली

(c) मुंबई

(d) पोखरा

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X