New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

भारतीय व्यापार पोर्टल - ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस

चर्चा में क्यों

हाल ही में, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री ने भारतीय व्यापार पोर्टल (Indian Business Portal) लॉन्च किया है। यह भारतीय निर्यातकों और विदेशी खरीदारों के लिये एक अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

प्रमुख बिंदु

  • भारतीय व्यापार पोर्टल, छोटे और माध्यम वर्ग (एस.एम.ई.) के निर्यातकों, कारीगरों और किसानों को अपने उत्पादों के लिये नए बाज़ारों की पहचान करने और वैश्विक स्तर पर अपनी बिक्री बढ़ाने में सशक्त बनाने के लिये एक बी2बी डिजिटल व्यापार केंद्र है।
  • यह पोर्टल भारतीय स्टार्टअप, एस.एम.ई., कारीगरों और किसानों (जीआई उत्पाद) और सेवा प्रदाताओं के लिये एक बड़ा प्रोत्साहन होगा।

भारतीय व्यापार पोर्टल

भारतीय व्यापार पोर्टल एकमात्र मार्केटप्लेस है जो भारत में पंजीकृत निर्यातकों के लिये विशेष रूप से निर्मित किया गया है। यह निर्यातकों की सहायता करने के लिये पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण करने के लिये एकीकृत कई प्रकार की सुविधाओं और प्रासंगिक भागीदारों के साथ जुड़ा हुआ है।

उद्देश्य

  • भारतीय निर्यातकों को डिजिटाइज़ करना और उन्हें ऑनलाइन खोजने योग्य बनने में मदद करना।
  • सभी भारतीय राज्यों से निर्यात को बढ़ावा देना।
  • उत्पादों और सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला में भारत की ताकत का प्रदर्शन।
  • खरीदारों और विक्रेताओं के बीच वर्चुअल बैठकों को प्रोत्साहित करना।
  • विदेशी खरीदारों को भारतीय निर्यातकों का एक विश्वसनीय नेटवर्क प्रदान करना।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR