New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद

(प्रारंभिक परीक्षा)

चर्चा में क्यों 

हाल ही में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) ने कोलंबो में बौद्ध भिक्षुओं और विद्वानों का एक सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें भारत सरकार द्वारा पाली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर चर्चा की गई।

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR)

  • ICCR की स्थापना वर्ष 1950 में स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने की थी।
    • अपनी स्थापना से लेकर वर्ष 1958 तक ICCR शिक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत था। 
    • यह व्यवस्था 22 अप्रैल, 1970 तक जारी रही, जब विदेश मामलों की कैबिनेट समिति के निर्णय के बाद परिषद का अधिकार क्षेत्र विदेश मंत्रालय को हस्तांतरित कर दिया गया।
  • यह भारत सरकार का एक स्वायत्त संगठन है, जो अन्य देशों और उनके लोगों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से भारत के वैश्विक सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देता है।

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के उद्देश्य 

  • भारत के बाह्य सांस्कृतिक संबंधों से संबंधित नीतियों और कार्यक्रमों के निर्माण एवं कार्यान्वयन में सक्रिय रूप से भाग लेना।
  • भारत और अन्य देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों और आपसी समझ को बढ़ावा देना और मजबूत करना।
  • अन्य देशों और लोगों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना; और राष्ट्रों के साथ संबंध विकसित करना है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR