भारतीय हीरा उद्योग 

चर्चा में क्यों

अमेरिका और यूरोपियन यूनियन ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध आरोपित कर दिये हैं। इससे भारत के हीरा पॉलिश उद्योग पर संकट बढ़ गया है, जिससे भारत का निर्यात प्रभावित हो सकता है।

प्रमुख बिंदु

  • रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के अनुसार, रूस की सबसे बड़ी हीरा खनन कंपनी अलरोसा विश्व स्तर पर लगभग 30% कच्चे हीरे की आपूर्ति करती है।
  • यह भारत के लिये कच्चे हीरे का एक महत्त्वपूर्ण स्रोत है, क्योंकि भारत दुनिया के 80-90% कच्चे हीरे का आयत, कटाई और पॉलिश करता है।
  • भारतीय हीरा उद्योग लगभग पूरी तरह से निर्यातोन्मुख है। रूस-यूक्रेन संघर्ष से पूर्व इस उद्योग के वर्तमान वित्त वर्ष में लगभग 24 बिलियन डॉलर का राजस्व प्राप्त करने की संभावना व्यक्त की गई थी।
  • अभी तक अलरोसा के साथ व्यापार को प्रतिबंधित नहीं किया गया हैं, किंतु ‘स्विफ्ट (SWIFT) प्रणाली’ से रूस के केंद्रीय बैंक और दो प्रमुख बैंकों को अलग किये जाने के कारण व्यापार मुश्किल हो गया है, जिससे आपूर्ति में व्यवधान हो सकता है।
  • विदित है कि देश के कुल रत्न और आभूषण निर्यात में हीरे का 50% योगदान है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.