इंडियन होमरूल सोसाइटी

चर्चा में क्यों 

हाल ही में, भारत सरकार ने ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत ‘इंडियन होम रूल सोसाइटी’ (आई.एच.आर.एस) के संदर्भ में परिचर्चा आयोजित की। 

इंडिया हाउस (इंडियन होमरूल सोसाइटी)

  • इंडियन होमरूल सोसाइटी की स्थापना 18 फरवरी, 1905 को लंदन में हुई थी। यह विक्टोरियन सार्वजनिक संस्थानों के अनुरूप एक महानगरीय संगठन था, जो भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस की ब्रिटिश समिति के प्रतिद्वंद्वी संगठन के रूप में स्थापित हुआ था। 
  •  इसका एक लिखित संविधान था, जिसका उद्देश्य भारत के लिये स्व-शासन को सुनिश्चत करना तथा भारतीय हितों को बढ़ावा देना था। 
  • इसकी स्थापना श्यामजी कृष्ण वर्मा ने की थी। इन्हें ब्रिटेन में भीकाजी कामा, दादाभाई नौरोजी और सरदारसिंहजी रावजी राणा (एस.आर.राणा) सहित कई प्रमुख भारतीय राष्ट्रवादियों का समर्थन प्राप्त हुआ था।
  • केवल भारतीय ही इस संगठन के सदस्य बन सकते थे। इसे भारतीय छात्रों और ब्रिटेन में अन्य भारतीय आबादी के बीच महत्त्वपूर्ण समर्थन प्राप्त था। इसने युवा भारतीय कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल करते हुए भारत में क्रांतिकारी आंदोलनों के साथ निकट संपर्क बनाए रखा।
  • ध्यातव्य है कि वर्ष 2003 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा श्यामजी कृष्ण वर्मा की अस्थियों को स्विट्जरलैंड से भारत वापस लाया गया था।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.