New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारतीय नौसेना का पी-8 आई विमान

चर्चा में क्यों

हाल ही में, एविएशन और डिफेंस निर्माता कंपनी बोइंग ने भारत का 12वाँ पी-8 आई (P-8I) समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान प्रदान किया है। 

प्रमुख बिंदु

  • यह विमान ‘लंबी दूरी की पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW), सतह-विरोधी युद्ध (ASuW), तथा खुफिया, निगरानी और टोही (ISR) मिशन’ के लिये डिज़ाइन किया गया है। इस प्रकार, यह एक ‘बहु-मिशन समुद्री गश्ती विमान’ है।
  • यह विमान अमेरिकी नौसेना द्वारा उपयोग किये जा रहे पी-8ए पोसाइडन (P-8A Poseidon) मल्टीमिशन मैरीटाइम एयरक्राफ्ट का एक प्रकार है।
  • भारतीय नौसेना ने इस विमान का उपयोग पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों और उनके युद्धाभ्यास पर नज़र रखने के लिये किया है।
  • विदित है कि इस विमान को वर्ष 2013 में पहली बार भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था, जिसे अमेरिका से प्राप्त करने वाला भारत पहला देश है। इन विमानों के लिये भारत ने वर्ष 2009 में अमरीका के साथ समझौता किया था।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X