इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया का 9वां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट

चर्चा में क्यों?

  • दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डा वर्ष 2024 में दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में 9वें स्थान पर पहुंच गया है। 
    • यह उपलब्धि एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों में सामने आई है।

यात्री यातायात में उल्लेखनीय वृद्धि

  • वर्ष 2024 में आईजीआई एयरपोर्ट ने 77.8 मिलियन यात्रियों को सेवा दी।
  • यह 2023 की तुलना में 7.8% की वृद्धि को दर्शाता है।
  • जबकि 2019 की तुलना में यह वृद्धि 13.6% रही है।

वैश्विक रैंकिंग में आईजीआई की प्रगति

  • 2018 में आईजीआई एयरपोर्ट को दुनिया का 16वां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट घोषित किया गया था।
  • अब 2024 में यह 9वें स्थान पर पहुंच गया है, जो इसके विकास की रफ्तार को दर्शाता है।

शीर्ष तीन हवाई अड्डों की सूची

  1. हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा – 108 मिलियन से अधिक यात्रियों के साथ पहले स्थान पर।
  2. दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा – दूसरे स्थान पर।
  3. डलास फोर्ट वर्थ हवाई अड्डा – तीसरे स्थान पर।

वैश्विक हवाई यातायात की प्रवृत्ति

  • ACI का अनुमान है कि 2025 तक वैश्विक यात्री यातायात 9.9 बिलियन तक पहुँच सकता है।
  • यह आंकड़े ACI द्वारा उन यात्रियों की कुल संख्या के आधार पर जारी किए जाते हैं, जो एक बार चढ़ते या उतरते हैं। 

एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) 

  • यह विश्वभर में हवाई अड्डों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था है, जो 170 देशों के 2,000 से अधिक हवाई अड्डों को कवर करती है। 
  • इसकी रैंकिंग वैश्विक स्तर पर हवाई अड्डों के प्रदर्शन को दर्शाती है।

प्रश्न.   एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में किस स्थान पर रहा?

(a) 5वां

(b) 9वां

(c) 12वां

(d) 16वां

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT