New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार (Indira Gandhi Peace Prize)

प्रारंभिक परीक्षा –  इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

शांति, निरस्त्रीकरण और विकास 2022 के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार 19 नवंबर, 2023 को देश में COVID-19 के प्रतिनिधियों के रूप में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और भारतीय प्रशिक्षित नर्स एसोसिएशन को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

Indira-Gandhi-Peace-Prize

प्रमुख बिंदु 

  • नई दिल्ली में आईएमए अध्यक्ष शरद कुमार अग्रवाल और भारतीय प्रशिक्षित नर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रॉय के. जॉर्ज के साथ इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की प्रमुख सोनिया गांधी ने प्रदान किया।
  • इंदिरा गांधी पुरस्कार प्रत्येक डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक, कर्मचारी को उनकी निस्वार्थ सेवा, अडिग समर्पण और विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ता से कार्य के लिए दिया गया है।
  • इंदिरा गांधी पुरस्कार का उद्देश्य उन महिलाओं, पुरुषों तथा संस्थानों को सम्मानित करना है जिन्होंने मानवता और इस ग्रह लोगों की सेवा में अनुकरणीय कार्य किया है।

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार

  • इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में दिया जाता है।
  • इंदिरा गाँधी की स्मृति में स्थापित 'इंदिरा गांधी मेमोरिल ट्रस्ट' द्वारा वर्ष 1986 से 'इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार' प्रति वर्ष विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति को प्रदान किया जाता है जिसने समाज सेवा, निरस्त्रीकरण या विकास के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान किया हो।
  • इस पुरस्कार के अंतर्गत 25 लाख रुपए नकद, एक ट्रॉफी और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाता है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. शांति, निरस्त्रीकरण और विकास 2022 के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार 19 नवंबर, 2023  को नई दिल्ली में आईएमए अध्यक्ष शरद कुमार अग्रवाल और भारतीय प्रशिक्षित नर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रॉय के. जॉर्ज को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
  2. इंदिरा गाँधी की स्मृति में स्थापित 'इंदिरा गांधी मेमोरिल ट्रस्ट' द्वारा वर्ष 1986 से 'इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास  के लिए पुरस्कार' दिया जाता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1   

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2  

(d)  न तो 1, न ही 2

उत्तर: (c)

स्रोत:the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X