रक्षा सहयोग पर भारत-फ्रांस वार्ता

चर्चा में क्यों

भारत-फ्रांस संयुक्त अधिकारी वार्ता का 20वां संस्करण 12-13 अप्रैल, 2022 को फ्रांस के पेरिस में आयोजित किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • इस दो दिवसीय वार्ता में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में नई पहलों और रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि भारत-फ्रांस संयुक्त अधिकारी वार्ता बैठक रणनीतिक और परिचालन स्तरों पर नियमित चर्चा के माध्यम से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिये स्थापित किया गया एक मंच है।

नीली अर्थव्यवस्था के लिये रोडमैप

  • यह वार्ता दोनों देशों के मध्य नीली अर्थव्यवस्था पर द्विपक्षीय आदान-प्रदान को बढ़ाने के लिये फ़रवरी में हस्ताक्षरित रोडमैप के बाद संपन्न हुई है। 
  • इस रोडमैप का उद्देश्य कानून के आधार पर महासागरीय शासन की एक सामान्य दृष्टि विकसित करने के साथ-साथ टिकाऊ तथा लचीले तटीय व जलमार्ग बुनियादी ढांचे पर सहयोग करना है।
  • रोडमैप के दायरे में समुद्री व्यापार, नौसेना उद्योग, मत्स्य पालन, समुद्री प्रौद्योगिकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ-साथ महासागरीय अवलोकन, समुद्री जैव विविधता, समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र आधारित प्रबंधन व एकीकृत तटीय प्रबंधन शामिल है। 
  • साथ ही, इसमें समुद्री पारिस्थितिकी पर्यटन, अंतर्देशीय जलमार्ग, नागरिक समुद्री मुद्दों पर सक्षम प्रशासनों के बीच सहयोग के अतिरिक्त समुद्री स्थानिक योजना और समुद्र के अंतर्राष्ट्रीय कानून व संबंधित बहुपक्षीय वार्ता शामिल है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.