New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

 आईएनएस कदमत्त जापान पहुंचा

प्रारंभिक परीक्षा – आईएनएस कदमत्त (INSKadmatt)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ 

 उत्तरी प्रशांत महासागर में लंबी दूरी की परिचालन तैनाती पर आईएनएस कदमत्त ने ऑपरेशनल टर्नअराउंड (OTR) के लिए जापान के योकोसुका पंहुचा।

INSKadmatt

प्रमुख बिंदु 

  • 2-5 दिसंबर 2023 तक जापान में प्रवास के दौरान आईएनएस कदमत्त 4 दिसंबर को योकोसुका में भारतीय प्रवासियों की उपस्थिति में भारत का नौसेना दिवस मनाएगा।
  • इसके साथ ही, पेशेवर बातचीत और सामुदायिक कल्याण गतिविधियों सहित जहाज पर यात्राओं की योजना बनाई गई है।
  • जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JMSDF) के साथ बातचीत में क्रॉस-शिप विजिट, विचारों का पेशेवर आदान-प्रदान, एक संयुक्त योग शिविर और मैरीटाइम पार्टनरशिप एक्सरसाइज (MPX)  के लिए एक समन्वय बैठक भी किया जाएगा।
  • आईएनएस कदमत्त की जापान यात्रा का उद्देश्य भारत और जापान के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करना है।
  • आईएनएस कदमत्त की जापान यात्रा और JMSDF के साथ बातचीत का उद्देश्य भारत-प्रशांत के लिए दोनों देशों के दृष्टिकोण के अनुरूप भारत और जापान के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करना है।
  • आईएनएस कदमत्त की जापान यात्रा जापान के साथ भारत के संबंधों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
  • यह यात्रा भारत और जापान के बीच बढ़ती द्विपक्षीयता सहयोग का प्रतीक है।
  • इस प्रवास के दौरान पेशेवर संवाद और सामुदायिक कल्याण की गतिविधियों सहित जहाज पर यात्राओं की योजना तैयार की गई हैं।
  • हाल ही में आईएनएस कदमत्त ने दोनों नौसेनाओं के बीच हस्ताक्षरित आपूर्ति एवं सेवाओं के पारस्परिक प्रावधान (आरपीएसएस) के सिद्धांतों के तहत 28 नवंबर 2023 को ओकिनावा तट पर जेएमएसडीएफ (JMSDF) फास्ट कॉम्बैट सपोर्ट शिप, जेएस टोवाडा के साथ ईंधन भरने का कार्य भी किया है।
  • आईएनएस कदमत्त की जापान यात्रा और जेएमएसडीएफ के साथ बातचीत का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र के बारे में दोनों देशों के दृष्टिकोण के अनुरूप भारत एवं जापान के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करना है। 

आईएनएस कदमत्त (INSKadmatt)

  • आईएनएस कदमत्त एक स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित एंटी-पनडुब्बी वारफेयर कार्वेट है, जो अत्याधुनिक एएस हथियार सूट से सुसज्जित है।
  • आईएनएस कदमत्त (पी29) प्रोजेक्ट 28 के तहत कोलकाता के गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स द्वारा भारतीय नौसेना के लिए निर्मित चार पनडुब्बी रोधी युद्धक कार्वेट में से दूसरा है।
  • इसे भारतीय नौसेना की पूर्वी नौसेना कमान में शामिल किया गया है।
  • आईएनएस कदमत्त का नाम भारत के लक्षद्वीप के कदमत्त द्वीप के नाम पर रखा गया है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. 2-5 दिसंबर 2023 तक जापान में प्रवास के दौरान आईएनएस कदमत्त 4 दिसंबर को योकोसुका में भारतीय नौसेना दिवस मनाएगा।
  2. आईएनएस कदमत्त का नाम भारत के लक्षद्वीप के कदमत द्वीप के नाम पर रखा गया है।
  3. आईएनएस कदमत्त एक स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित एंटी-पनडुब्बी वारफेयर कार्वेट है, जो अत्याधुनिक एएस हथियार सूट से सुसज्जित है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: – आईएनएस कदमत्त की जापान यात्रा भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग को मजबूती प्रदान कर सकता है। मूल्यांकन कीजिए।

स्रोत : टाइम्स ऑफ़ इंडिया

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR